Wed, 21 Oct 2026 | 05:06:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 10 एवं 11 सितंबर को

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 10 एवं 11 सितंबर को
शेयर करें:

भाजपा के वरिष्ठ नेतागण यात्रा के माध्यम से जनता से करेंगे संवाद विकास और जनकल्याण से संबंधित होंगी बातें

[caption id="attachment_7292" align="aligncenter" width="755"] भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 10 एवं 11 सितंबर को[/caption] सिवनी यशो: - जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन आगामी 10 सितंबर को होगा जो जिले की चारो विधानसभाओं के अनेक ग्रामों तक पहुँचेगी कुछ स्थानों पर मंचीय सभाएँ और कुछ स्थानों पर रथ सभाएँ होगी । इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं फग्गनसिंह कुलस्ते, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा सांसद एवं फिल्म अभिनेता रविकिशन के साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं सांसद द्वय उदय प्रताप सिंह व राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 10 एवं 11 सितंबर को जिले में पहुँच रही जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आम जनता से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और भाजपा की प्रदेश में पुन: सरकार बनाने के लिये निवेदन करेंगे । इस आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदान की । भाजपा जिला कार्यालय बारपत्थर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक वेदसिंह ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक अजय डागोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के जिला सह संयोजक प्रदीप राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, विधानसभा विस्तारक दीपक जी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी उपस्थित रहे । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि प्रदेश भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक विकास और जनकल्याण के कार्य किये है आगामी समय में संपन्न होने वाले चुनाव में भाजपा विकास और जनकल्याण के आधार पर जनता से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी और उसी का आगाज करते हुये प्रदेश भर में केन्द्रीय और प्रदेश के नेताओं के मार्गदर्शन में जन आशीर्वाद यात्राएँ निकाली गयी है जो जन जन तक पहुँचकर संवाद करेगी और यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा । इस जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक अजय डागोरिया एवं सह संयोजक प्रदीप राय द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया गया कि जन्माष्टमी के चलते यात्रा की तिथि एवं यात्रा मार्ग में आंशिक परिवर्तन किया गया है । पूर्व में 09 एवं 10 सितंबर की निर्धारित तिथि की जगह अब 10 एवं 11 सितंबर को सिवनी जिले में भ्रमण करेगी । इस यात्रा को भव्य, विराट , सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे द्वारा यात्रा मार्ग में पडऩे वाले सभी मंडलों एवं ग्रामों में कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है । श्री डागोरिया ने बताया कि 10 सितंबर को यह जन आशीर्वाद यात्रा लखनादौन विधानसभा के ग्राम बंजारी (धूमा) से प्रारंभ होगी जो की धूमा, सनई डोंगरी, होते हुए 11:30 बजे लखनादौन पहुंचेगी जहां मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा सिहोरा, कहानी, होते हुए दोपहर 1:10 बजे ग्राम थावरी पहुंचेगी। केवलारी विधानसभा में यह यात्रा दोपहर 1:15 बजे ग्राम नाई पिपरिया से प्ररांभ होते हुये धनोरा पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चाप ग्राम साजपानी, भसूडा पिपरिया मुंगवानी, महुआ टोला, मोहगांव, कोराडी, मझगवां, देवघाट, चिरचिरा, नागा बाबा, मैना पिपरिया, कुचीवाडा, खापा बाजार होते हुए पलारी पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा डूंडासिवनी होते हुए कान्हीवाड़ा पहुंचेगी यहाँ भी रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा ग्राम बम्हनी होते हुए ड्यूटी पहुंचेगी। श्री डागोरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि यह यात्रा सिवनी विधानसभा के ग्राम जेवनारा से जोगीवाडा होते हुए कलार बांकी पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा भाजीपानी, खमरिया,पौडी, बीसावाडी, कुकलाहा, होते हुये बंडोल पहुँचेगी जहाँ जनदर्शन के पश्चात रात्रि विश्राम होगा तत्पश्चात 11 सितंबर को प्रात: 10:00 बजे पुन: यात्रा सिवनी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से होते हुये सिवनी नगर प्रवेश करेगी जहाँ नगर भ्रमण करेगी तथा इस दौरान सभा के माध्यम से नेताओं का संबोधन होगा । इसके पश्चात यह यात्रा गणेश चौक, बरघाट नाका, डूंडासिवनी, छिडिय़ा पलारी से होते हुये बरघाट विधानसभा के लिये प्रस्थान करेंगी । पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा सिवनी जिले एवं नगर से संबंधित अन्य समस्याओं पर प्रश्र किये गये जिनके जबाव बालाघाट सांसद डाँ. बिसेन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा दिये गये । पत्रकारवार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष