Tue, 20 Oct 2026 | 08:03:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने रेलमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने रेलमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

ब्रांसस अध्यक्ष अनूपसिंह बैस के नेतृत्व और अर्जुनसिंह काकोडिय़ा के संरक्षण में बरघाट से आंदोलन का शंखनाद

बरघाट यशो:- बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के बरघाट को सिवनी और कटंगी रेलवे लाइन सेे जोडऩे का सपना कई वर्षो से अधर में लटका हुआ हैं। जिसे लेकर आज ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने वर्षो पुरानी मांग के अनुसार क्षेत्र में रेलवे लाईन पर कार्य शुरू किए जाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में बैठक बुलाई। इस बैठक में उनके अलावा प्रमुख रूप से बालाघाट जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिय़ा, अनूप मिश्रा संगठन महासचिव, मंडला और सिवनी से ब्रांसस जिला अध्यक्ष ठा,जयप्रकाश सिंह परिहार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। बैठक के दौरान महाकौशल क्षेत्र में व्याप्त रेल समस्याओं के अलावा वर्षो पुरानी मांगे, जो फाईलों में अटकी हुई हैं। इन्हे पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ब्रांसस के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन करने और लोगों को इस आंदोलन से जोडऩे पर विचार किया गया। तत्पश्चात ब्रांसस अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में रैली निकालकर बरघाट में ब्रॉडगेज लाइन पर कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर रेलमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अनूप सिंह बैस ने कहा कि बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र से करोड़ों रूपयों का वन एवं खनिज राजस्व मध्यप्रदेश एवं केन्द्र की सरकार को मिलता हैं। लेकिन रेल विभाग ने दो बार सर्वे करने के बाद भी कटंगी-बरघाट और सिवनी को जोडऩे कार्य नहीं किया गया। इसी सर्वे के आधार पर महाकौशल क्षेत्र के संपूर्ण रेल आंदोलनकारियों की बैठक आहुत की और क्षेत्र के विधायक अर्जुनसिंह काकोडिय़ा को इसका संरक्षक घोषित किया गया। उन्होनें बताया कि अब इस बरघाट क्षेत्र से ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति के आंदोलनों के माध्यम से भारत सरकार को मजबूर किया जाएगा। पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिय़ा ने कहा कि लंबे समय से इस रेल लाइन की मांग की जा रही हैं। लेकिन सर्वे से आगे का कोई काम नहीं हुआ हैं। उन्होनें कहा कि सिवनी बालाघाट लोकसभा में भाजपा का लंबे समय से प्रतिनिधित्व हैं। लेकिन उनकी निष्क्रियता और उदासीनता के कारण यहा के लोगों को रेल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह रेल बेहद जरूरी हैं। हम भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि हमने भी इसके लिए संघर्ष नहीं किया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हम संकल्प के साथ अब पूरे बरघाट क्षेत्र में इस रेल लाइन के लिए संघर्ष शुरू करेंगे। जब तक इसे स्वीकृति नहीं मिलेगी और काम शुरू नहीं होगा यह आंदोलन हम थमने नहीं देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार ने कहा कि जिस तरह से बरघाट रेल लाइन को लेकर दो बार सर्वे हुआ हैं। उस लिहाज से कार्य शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन रेल विभाग और सरकार इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इसी को लेकर आज ब्रॉड गेज रेल संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक लेकर आज से एक आंदोलन की मुहिम छेड़ी हैं। जिसे हम सब मिलकर अंजाम तक पहुंचायेंगे। ब्रॉड गेज रेल संघर्ष समिति की इस बैठक और रैली में उनके अलावा महेन्द्र पचैरी, शैफाली बुधरानी, पवन अग्रवाल, फैयाज अंसारी, रमाशंकर महोबिया केवलारी, सुनील अग्रवाल, मुन्नालाल यादव, पल्लारी, प्रमोद तोमर, जबलपुर, अखिलेश सोनी, छिंदवाड़ा, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल बरघाट, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, रेवतीलाल बिसेन, सुरज वाघगुनेरे वारासिवनी, सचिन नेमा शिकारा, मदन उइके चिरईडोंगरी, वैभव सिंह, पवन अग्रवाल कटंगी, शोभा ओझा, लक्ष्मी बिसेन, कार्ति लिल्हारे, ज्योति बिसेन कटंगी, विनोद यादव, गेंदलाल भलावी, डालचंद बर्वे, धुव्रनारायण चौधरी, मिर्जा फैजल बेग, जिला पंचायत सदस्य दुपेन्द्र अमूल्य,बरघाट से सुनील अवधिया, प्रमोद अवधवाल, सुनील अग्रवाल, पूर्व पार्षद राकेश जैन, युगल चौधरी, प्रकाश चौधरी, पूर्व पार्षद महेंद्र महोबिया, संजीव चौहान, तीरथ गजभिये, अमित चौहान, राजेंद्र ठाकुर, आसिफ खान, हर्ष गुप्ता, एड. नवीन नगभिरे, एड. मनीष शुक्ला,, अनुराग पंद्रे, ताहिर खान, शिवा बोपचे, पिंडरई, मनीष जायसवाल पिंडरई, राजेन्द्र मराठे खुर्सीपार, नरेंद्र चौहान अमूरला, केशव चौहान अरी, इनकार सिंह इनवाती टेटमा, , कल्पना मेश्राम, सरवन बिसेन मंडी, विजय चौधरी खामी, वंश धुर्वे पिंडरई कला, नीलकंठ बाहेश्वर सजनवाडा, किशनलाल तांडे खामी,गफ्फार खान मलाला, आरिफ खान बोरी, जक्की खान बोरी, जगदीश वासनिक बेहरई, रामचंद्र नागेश्वर, आशीष प्रजापति, शुभम मर्सकोले सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष