Wed, 21 Oct 2026 | 08:00:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

किसान हित में नहरों का सीमेंटीकरण किया जाना जरूरी- डॉ. बिसेन

किसान हित में नहरों का सीमेंटीकरण किया जाना जरूरी- डॉ. बिसेन
शेयर करें:

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सांसद ने किसानों के नुकसान पर किया ध्यान आकृष्ट

सिवनी यशो:- देश में अनेक ऐसे तालाब है जो करीब 50 से 100 वर्ष तक पुराने है। मरम्मत एवं रखरखाव के अभाव में वर्षों पुराने इन तालाबों एवं इनकी नहरें अत्यंत जीर्णक्षीर्ण अवस्था में पहुंच गई है।नहरों के जीर्णक्षीर्ण होने के कारण ज्यादातर पानी रिसकर बर्बाद हो जाता है, जिससे किसानों को सिंचाईं के लिए पानी नहीं मिल पाता है और उनकी फसलों के उपज पर प्रभाव पड़ता है। संसदीय क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत सिवनी एवं बालाघाट में अनेक जलाशय और उसकी नहरें जीर्णक्षीर्ण अवस्था में है। यदि इनका जीर्णोंद्धार एवं नहरों का सीमेंटीकरण कर दिया जाये तो पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो जायेगा और खासकर टेल क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाईं हेतु पर्याप्त पानी प्राप्त हो सकेगा। उक्ताशय के विषय पर नियम 377 के अधीन लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बालाघाट सिवनी सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने आसंदी का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि संसदीय क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत सिवनी जिले के संजय सरोवर, अरी, बोरी, सागर, चीचबंद एवं बालाघाट जिले में राजीव सागर, पचामा, नहलेसर्रा सहित अनेक ऐसे जलाशय है जो करीब 50 से 100 वर्ष पुराने है। यह सभी जलाशय और इनकी नहरें रखरखाव एवं मरम्मत के अभाव के कारण जीर्णक्षीर्ण हालत में पहुंच गई है, जिससे पानी के रिसाव की समस्या बनी हुई है और किसानों को सिंचाईं के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सिंचाई के पानी के अभाव के कारण किसानों की उपज प्रभावित हो रही है और उन्हें नुकसान हो रहा है। डॉ. बिसेन ने आसंदी से आग्रह किया कि किसानों के हित में यदि इन लघु, मध्यम और बड़े जलाशयों की नहरों का सीमेंटीकरण कर दिया जाये तो नहरों से पानी का रिसाव बंद हो जायेगा और टेल क्षेत्र तक के किसानों को सिंचाईं हेतु पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष