चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव, जनपद अध्यक्ष व कई सरपंच पार्टी में शामिल
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक सिवनी जिला कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीचंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष श्रीमति कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसी परतेती सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।