Fri, 23 Oct 2026 | 04:37:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

इंडिया केम-2026 उद्घाटन समारोह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 21, 2026 02:53 pm / Post views : 34

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
शेयर करें:

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

भोपाल/मुंबई। मध्यप्रदेश में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योगों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 22 अक्टूबर को मुंबई स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वें द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ तथा नीति निर्माता भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर तक चलेगा।

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर रहेगा जोर

इंडिया केम-2026 मध्यप्रदेश के लिए रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर राज्य में उपलब्ध औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश के अवसरों और उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों को उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष रखने पर जोर देंगे।

रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग विनिर्माण, औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला और सहायक उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

पहले दिन वैश्विक उद्योग जगत के साथ कारोबारी संवाद

सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों का फोरम और कारोबारी नेटवर्किंग से जुड़े कार्यक्रम निर्धारित हैं। भारत-अमेरिका, भारत-जापान तथा भारत-यूरोपीय संघ के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल फोरम में व्यापार, औद्योगिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस दौरान क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

विशेष रसायन और औद्योगिक अधोसंरचना पर होगी चर्चा

सम्मेलन के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को विशेष रसायन, पेट्रोकेमिकल, औद्योगिक अधोसंरचना, पर्यावरण, संयंत्र एवं मशीनरी, पंप और वाल्व तथा कृषि रसायन जैसे विषयों पर परिचर्चाएं आयोजित होंगी। इनमें उत्पादन प्रक्रियाओं, तकनीकी सुधार, उद्योगों की जरूरतों और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

तीसरे दिन, 24 अक्टूबर को भी प्रदर्शनी जारी रहेगी। सम्मेलन के माध्यम से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को नवीन तकनीकों, व्यावसायिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।

इंडिया केम-2026 में मध्यप्रदेश की भागीदारी राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष