Tue, 20 Oct 2026 | 08:58:57 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस ने संस्कारों को चुनौती दी है,बर्दाश्त नहीं करेंगे - प्रहलाद पटैल

कांग्रेस ने संस्कारों को चुनौती दी है,बर्दाश्त नहीं करेंगे - प्रहलाद पटैल
शेयर करें:

- केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा, कांग्रेसियों को दुस्साहस का फल भोगना होगा, भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं एक शक्ति और ऊर्जा का पुंज-

  बरघाट यशो:- केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि कांग्रेस को अब वोट देने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस पार्टी को सजा देने की आवश्कता है। कांग्रेस नेताओं की इतनी हिम्मत हो गयी है कि वे हमारे संस्कारों और संस्कृति का उपहास उड़ा रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर जनता के बीच झूठ फैलाकर सत्ता में काबिज होने के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन इन पर विश्वास करना घातक होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल आज सिवनी के बरघाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कमल मर्सकोले के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जिला सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रहलाद पटेल ने भारी जन सेलाब को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि आपसे जो भूल बीते चुनाव में हो गयी थी, उसे सुधारने का इससे अच्छा समय नहीं है।

-भाजपा के तीन संकल्प-

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने तीन संकल्पों पर अडिग है। एक, गरीब कल्याण को हर हाल में जमीन पर उतारना। दो, मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा की रक्षा करना एवं तीसरा आने वाली पीढिय़ों के उज्जवल और खुशहाल जीवन के लिए वातावरण तैयार करना। भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार, अपने इन तीनों संकल्पों के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के विजन में लोककल्याण की झलक है। कांग्रेस के तीन प्रमुख अवगुण हैं, भय, भ्रम और लालच। कांग्रेस इन्हीं तीनों के साथ चुनाव मैदान में हैं,लेकिन हमारी जनता बेहद सजग और समझदार है।

-कार्यकर्ता अपने संघर्ष में धार करते रहें-

श्री पटैल ने कहा कि जिस तरह किसान भाई फसल काटने से पहले हंसिए में धार करते हैं, ठीक वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता अपने संघर्ष की क्षमता को धार देते रहें ताकि 17 नवंबर का यज्ञ निर्विघ्न और सफल हो सके। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं पर ज्यादा दारोमदार है,लेकिन हमारे बुजुर्ग नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका है। दोनों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के संगठन की शक्ति और कार्यकर्ता की ऊर्जा ही विजयश्री दिलाती है। प्रत्याशी पार्टी की ओर से केवल प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होता है।

-हम मनाएंगे तीन दीवाली-

केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल ने कहा कि हम तीन-तीन दीवाली मनाएंगे। मतदान से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य-दिव्य मंदिर में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा तक हम क्रमश:दीवाली मनाएंगे। पूरी दुनिया के हिन्दुओं को भाजपा की सरकार ने ये सौभाग्यशाली क्षण प्रदान किया है कि वे हमारे आराध्य श्री राम के विराजमान होने के साक्षी होने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले को प्रचंड मतों से विजय बनाने का सभी को संकल्प दिलाया प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने सभी का अभिवादन किया। श्री ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि माननीय पहलाद पटेल जी का भारी जनसेलाब के बीच पुष्प वर्ष से स्वागत किया गया। पूर्व में सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ,कर्नाटक से आए सी टी रवि जी, उत्तर प्रदेश आए विधायक सरस जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वेभव पवार विधानसभा, संयोजक श्रीमती मीना बिसेन, बरघाट विधानसभा प्रभारी अभिजीत चौहान, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल , आनंद शर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि गण ,पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रह  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें