Thu, 22 Oct 2026 | 03:10:46 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया भाजपा ने विकास का अग्रणी राज्य बनाया - अनुराग सिंह ठाकुर

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया भाजपा ने विकास का अग्रणी राज्य बनाया - अनुराग सिंह ठाकुर
शेयर करें:

- केंद्रीय मंत्री ने कहा मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा, फिर बनेगी भाजपा सरकार

जबलपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आज देश के उभरते हुए अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों और नेतृत्व के दम पर फिर सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास का यह क्रम जारी रखेगीं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा और फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही ।

अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है।

केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है।