Tue, 20 Oct 2026 | 08:29:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस मतलब घोटालों और परिवारवाद की गारंटी - विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस मतलब घोटालों और परिवारवाद की गारंटी - विष्णुदत्त शर्मा
शेयर करें:
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस के 'हम सब एक हैं  के दिखावे को सज्जन सिंह वर्मा ने उजागर किया मध्यप्रदेश में न लैंड जिहाद चलेगा न लव जिहाद और न धर्मांतरण
भोपाल। कांग्रेस के लोग आज झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे है। ये लोग जनता को झूठी गारंटी दे रहे है। जबकी कांग्रेस की अगर देश में पहली गारंटी है तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस की दूसरी गारंटी अगर कोई है तो परिवारवाद की गारंटी। देश मे राहुल गांधी, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ और दिग्विजय के पुत्र जयवर्द्वन सिंह इसके प्रत्यक्ष उदारहण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय मे मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वही काट रही है

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने पर श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा की भाषा से उनका चरित्र और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मूल में यहीं अंतर्भावना रही है, जो धीरे-धीरे सामने आती है। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेता एकजुट होने का दिखावा करते हैं, लेकिन सज्जन सिंह वर्मा के शब्दों और भावनाओं से हकीकत उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के लिए सज्जन सिंह वर्मा से बेहतर भावनाएं तो भाजपा रखती है, जो कि दिग्विजय के द्वारा लगातार दिये जा रहे देश और धर्म विरोधी वैचारिक विरोध के बावजूद किसी भाजपा नेता ने उनके लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया, जैसा सज्जनसिंह वर्मा ने किया है। उन्हांने कहा कि इटेलियन फैक्ट्री से जो बोया गया है, आज कांग्रेस वहीं काट रही है।

हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले दिग्विजय और कमलनाथ इंदौर की घटना पर मौन क्यों ?

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण का खेल-खेलने वालों ने जिहादी मानसिकता से इंदौर में जैन समुदाय के एक बच्चे और उसकी माँ का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाया। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाही की जा चुकी है और उस ईको सिस्टम को भी खंगाला जा रहा है, जहाँ से यह जिहादी मानसिकता पोषित होती है। लेकिन हैरत की बात है कि हर छोटी घटनाओं पर बोलने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धर्मांतरण की इस घटना पर मौन है। क्या उनका मौन ऐसी घटना को अंजाम देने वाली जिहादी मानसिकता का समर्थन समझा जाएँ? विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे लोग किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे, यहां न लव जिहाद चलेगा, न लैंड जिहाद और न धर्मांतरण करने वाले चलेंगे। धर्मांतरण करने वाले और उनका समर्थन करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर कट्टरपंथी और मुगलाई मानसिकता को कुचलकर रख देने की गारंटी है।

कांग्रेस की आदिवासी यात्राएं, केवल झूठ और छल की यात्राएं हैं

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 सालों से अधिक राज किया, लेकिन जनजातीय भाईयों और बहनों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल झूठ बोलकर वोट बैंक की राजनीति जनजातीय वर्ग के साथ हुई। आज कांग्रेस चुनाव आते ही आदिवासी यात्राएं निकाल रही है, यह यात्राएं केवल झूठ और छल फैलाने की यात्राएं हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधु कांग्रेस के इस भ्रम में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने मिस्टर बंटाढार के इशारे पर कमलनाथ सरकार चली, उन्होंने मध्यप्रदेश के जनजातीय बंधुओं के हित और अधिकारों का हनन किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव आदिवासियों के हित की योजनाओं को साकार किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाकर इस वर्ग का सम्मान बढ़ाया, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट लागू कर उनको हक और अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष