Wed, 21 Oct 2026 | 07:21:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

गणेश प्रतिमा का निर्माण जोरों पर, कारीगरों को अच्छा प्रतिसाद मिलने की संभावना

गणेश प्रतिमा का निर्माण जोरों पर, कारीगरों को अच्छा प्रतिसाद मिलने की संभावना
शेयर करें:
  [caption id="attachment_7149" align="aligncenter" width="550"] गणेश प्रतिमा का निर्माण जोरों पर, कारीगरों को अच्छा प्रतिसाद मिलने की संभावना[/caption] सिवनी यशो: सिवनी नगर सहित पूरे जिले में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाता है । आगामी 19 सितंबर से गणेश को दसदिवसी गणेश उत्सव प्रारंभ होना है जिसको लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो गयी है । जहाँ मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे है वहीं मूर्तिकारों को गणेश उत्सव समितियाँ अपने मन पसंद की प्रतिमाओं के आर्डर दे रहे है । नगर में मूत्रिकार दुर्गा नामक का कहना है कि हम प्रतिमा निर्माण का कार्य पिछले 15 वर्षो से कर रहे है परंतु धीरे धीरे बाहर से प्लास्टर आँफ पेरिस सहित अन्य मशीनों से बनी मर्तियों के प्रचलन ने हमारे व्यवसाय को समाप्तत करने का काम किया है और हमारा व्यापार कम हो रहा है । इस काम में हमारा पूरा परिवार रात दिन मेहनत करता है परंतु मुनाफा बहुत कम होता है । मूर्तिकार का पूरा परिवार भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ दुर्गा प्रतिमा और अन्य पर्व के लिये मिट्टी की प्रतिमाएँ निर्मित कर रहा है । वहीं गणेश पूजा पंडालों और आम आदमी के घरों गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को स्थापित करने का भाव भी तेजी से उत्पन्न हो रहा है मूर्तिकार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक व्यक्ति उनसे संपर्क कर रहे है इस वर्ष अच्छी ग्राहकी रहने की संभावनाएँ दिख रही है । प्रदूषण रोकने के लिये प्रशासन के जागरूकता पूर्ण संदेशों का असर हो रहा है और लोग रासायनिक रंगों से युक्त मर्तियों की अपेक्षा मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे है । एक माह पहले से मूर्तियों के आर्डर मिल रहे है परंतु यह आर्डर बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले गणेश उत्सव के है घरों एवं छोटे गणेश उत्सव आयोजन की समितियाँ तत्काल में आकर मूर्तिया ले जाते है उनकी क्या स्थिती रहती है यह स्पष्ट अनुमान नहीं हो पाता और कई बार अधिक मर्तियों का निर्माण उनके लिये नुकसानदायक हो जाता है बड़ी संख्या में बाहर से जो मूर्तियाँ लाकर व्यापार करते है वे मशीनों से रासायनिक रंगों के प्रयोग कर निर्माण की जाती है और उसमें हम मूर्तिकारों को नुकसान होता है । आने वाली गणेश चतुर्थी को लेकर सिवनी शहर के सभी मूर्तिकार अपनी-अपनी गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में लग गए हैं। गणेश प्रतिमा नगर के - मठमंदिर, शंकर मढिय़ा, छिन्दबाडा चौक में सभी जगह / काम तेजी से प्रारंभ है और भी जगह पर गणेश प्रतिमाओं को बनाने का सिलसिला जोरों पर है गणेश प्रतिमा बनाने बाले कारीगरों ने मांग की है कि जिला प्रशासन प्लास्टर आँफ पेरिस और बाहर से आने वाली मूर्तियों को प्रतिबंधित करें ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष