Mon, 19 Oct 2026 | 06:47:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

श्रीलंका और फिलीपींस के डेलीगेशन ने देखी मतदान की प्रक्रिया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 07, 2024 11:00 pm / Post views : 161

श्रीलंका और फिलीपींस के डेलीगेशन ने देखी मतदान की प्रक्रिया
शेयर करें:

इंटरनेशनल डेलीगेशन ने भोपाल और विदिशा संसदीय क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

भोपाल - लोकसभा निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया को देखने एवं उससे जुड़े विभिन्न चरणों की प्रक्रियाओं को समझने के लिए श्रीलंका और फिलीपीन्स के 11 सदस्यीय डेलीगेशन ने मंगलवार को भोपाल और विदिशा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर मतदान प्रक्रिया देखी। उन्होंने राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा केन्द्र, मॉडल स्कूल टी.टी. नगर, आनंद विहार स्कूल, मॉडल आईटीआई गोविंदपुरा, रफीकगंज, धबोटी, जहांगीरपुरा, कांकरखेड़ा, भाउखेड़ी सहित अनेक मतदान केन्द्रों में पहुँचकर मतदान की कार्यवाही को देखा और उसकी सिलसिलेवार जानकारी ली। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री एवं अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की चरणवार विस्तृत जानकारी दी। इवीएम, वीवीपैट, मतदान दल गठन, इलेक्शन मॉनिटरिंग, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

इन्टरनेशनल डेलीगेशन में फिलीपीन्स के Óकमीशन ऑन इलेक्शन्सÓ की एसोसिएट कमिश्नर सुश्री सोकोर्रो बी. इंटिंग, डायरेक्टर सुश्री सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट सुश्री लेसली एन.सी. कॉनक्विला तथा श्रीलंका के Óप्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्सÓ के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप, कमीशन मेम्बर सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर सुश्री निमालका फर्नान्डो, कमीशन मेंबर विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री श्री माधवा देवा सुरेन्द्र शामिल हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष