Tue, 20 Oct 2026 | 06:46:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

खराब मौसम के बाबजूद भी हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

खराब मौसम के बाबजूद भी हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
शेयर करें:
सिवनी यशो:- ब्रम्हलीन द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरण एवं मार्गदर्शन में नागपुर रोड स्थित ग्राम खैरी के समीप स्थित ग्राम सीलादेही की निरंजन पहाडिय़ों पर उनके परम शिष्य स्व. गोविंद नेमा एवं उनके परिवार सहित नगर के धार्मिक व सामाजिक बंधुओं के सहयोग से मां वैष्णों देवी धाम की स्थापना वर्षों पूर्व की गई थी। प्राकृतिक पहाडिय़ों को काटकर माता अन्नपूर्णा एवं मां वैष्णोंदेवी की प्रतिमा की स्थापना के उपरांत से ही पहाडिय़ों की इस श्रृंखला में पौधारोपण कर इसे हरा-भरा बनाया जा चुका है, जहां वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन के लिए हजारों श्रृद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते है। पहाडिय़ों पर ही उद्यान का निर्माण कर यहा आंवले का एक विशेष जंगल है जहां आंवला नवमीं के अवसर पर महिलाएं पूजन-अर्चन हेतु आने के साथ ही यहां उत्सव भी मनाया जाता है। विगत 13 वर्षों से मां वैष्णोंदेवी धाम सीलादेही समिति द्वारा अन्नपूर्णा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वैष्णोदेवी धाम समिति के द्वारा विगत 10 नवंबर को धनतेरस के पावन अवसर पर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के अनुसार प्रकांड पडितों की उपस्थिति में की गई थी, जहां सोमवार 27 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक इस पहाड़ी पर मेले का आयोजन किया गया, मौसम खराब होने के बाबजूद भी सोमवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरीय नागरिक पहुंचकर दर्शन लाभ करने के उपरांत महाप्रसाद ग्रहण किया। परंपरा अनुसार कार्यक्रम के सोमवार को 27 नवंबर को प्रात: हवन पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं समिति के माध्यम से 56 भोग का अर्पण मां अन्नपूर्णा को किया गया, इस दौरान देश, प्रदेश एवं जिले की समृद्धि के लिए मां अन्नपूर्णा से कृपा दृष्टि बनाये रखने के लिए समिति द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। दोपहर उपरांत महाप्रसाद में अर्पित किये गये 56 भोग के अलावा दाल-बाफले का वितरण भी उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह किया गया। जहां रात्रि तक क्षेत्रीय कलाकरों के माध्यम से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें