Wed, 21 Oct 2026 | 02:48:40 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आंवला नवमीं में वैष्णों देवी धाम सीलादेही में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

आंवला नवमीं में वैष्णों देवी धाम सीलादेही में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन
शेयर करें:
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से नागपुर रोड पर स्थित ग्राम सीलादेही की सुरम वादियों में स्थापित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में विगत दिवस आंवला नवमीं के पावन पर्व पर प्रात: काल से ही महिलाओं ने पहुंचना आरंभ कर दिया था। इस परिसर में विगत धनतेरस के दिन से माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना भी समिति द्वारा की गई है, जहां सुबह 7 बजे पूजन उपरांत मां अन्नपूर्णा को छप्पन भोग का अर्पण प्रतिदिन किया जा रहा है। वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा आंवला नवमीं के अवसर पर विशेष व्यवस्थाऐं की गई थी जहां महिलाओं एवं पुरूषों क सुविधा के लिए पूजन-अर्चन हेतु प्रसाद, फूल एवं अन्य सामग्रियों का विक्रय करने हेतु दुकानों की व्यवस्था करायी गई। इस परिसर में सैकड़ों की संख्या में आंवले के वृक्ष लगे हुए है, जिनका पूजन अर्चन विधि विधान के अनुसार महिलाओं ने किया। वर्षों पूर्व इस निर्जन पहाड़ी पर स्व. गोविंद नेमा के नेतृत्व में समिति न भारी संख्या में पौधों का रोपण किया था जो आज जंगलों में तब्दील हो गये है, जहां पूरे दिन मुख्यालय सिवनी और ग्रामीण अंचलों से पहुंचे परिवारों ने पूजन के उपरांत घर से लाये पकवानों का आनंद उठाया। दोपहर 2 बजे से परिसर में ही स्थानीय कलाकारों द्वारा देवीगीत व भजनों की अनुपम प्रस्तुती दी गई, जिसका आनंद उपस्थित श्रद्धालुओं ने उठाया। ज्ञात रहे कि आगामी 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के विशेष अवसर पर इसी परिसर में स्थापित माता अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना प्रकांड पडितों की उपस्थिति में प्रात: काल होगी, जिसके बाद हवन-पूजन उपरांत समिति एवं श्रद्धालुओं के सौजन्य से छप्पन भोग का अर्पण भी होगा, जिसके उपरांत दोपहर 12 बजे से दाल बाफले का प्रसादी वितरण सभी के लिए रखा गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष