Wed, 21 Oct 2026 | 01:24:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सफलता के लिये शिक्षा ब्रह्मास्त्र है - दिनेश राय

सफलता के लिये शिक्षा ब्रह्मास्त्र है - दिनेश राय
शेयर करें:

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दिनांक 24 जनवरी को बालिकाओं को समान अधिकार दिलाने एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर सिवनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2024 को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सिवनी-बालाघाट डॉ.ढालसिंह बिसेन, विशेष अतिथि विधायक सिवनी दिनेश राय, अभिजीत पचौरी जिला कार्यक्रम अधिकारी, कपिल शर्मा विद्यालय प्राचार्य, विद्यालय का समस्त स्टॉफ, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई कर्मचारी एवं विद्यालयीन छात्राओं सहित लगभग 500 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं सरस्?वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सांसद सिवनी-बालाघाट डॉ.ढालसिंह बिसेन ने बालिकाओं को शासन द्वारा बालिका हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, गांव की बेटी योजना आदि शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए सकारात्मक विचार प्रस्तुत किये गये । सफलता के लिये शिक्षा ब्रह्मास्त्र है - दिनेश राय विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन द्वारा बालिकाओं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य के बारे में चर्चा की गई साथ ही बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा रूपी ब्रह्मास्त्र का महत्व बताया गया। माननीय द्वारा बालिकाओं को अपने देश भारत की प्रगति एवं माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्?यों के संबध में भी जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारीअभिजीत पचौरी ने राष्?ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्?य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु जिला में संचालित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा दसवी के वार्षिक परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में आने वाली कुल 17 बालिकाओं एवं कक्षा बारहवी के वार्षिक परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में आने वाली कुल 19 बालिकाओं को जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर राशि रूपये 5000/- का प्रोत्?साहन पुरस्?कार प्रदान किया जावेगा। साथ ही योजना संबंधी अन्य जानकारी दी गई। विद्यालयीन बालिकाओं द्वारा इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगित, गीत-कविता गायन एवं भाषण प्रतियोगिता, नाटिका प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। अतिथियों द्वारा बालिकाओं को इस हेतु मोमेन्टों एवं लेखन सामग्री पुरूस्?कार के रूप में वितरित की गई। विकास कुमार दुबे, बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों एवं प्रतिभागियों का महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया। समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष