Mon, 19 Oct 2026 | 02:58:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

स्वाति मालीवाल मामले मे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 17, 2024 12:32 am / Post views : 112

स्वाति मालीवाल मामले मे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए के खिलाफ एफ आई आर दर्ज
शेयर करें:
नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में दर्ज की गई है। स्वाती मालीवाल ने गुरूवार को दिल्ली पुलिस स्वाती मालीवाल के घर पहुँची थी और चार घंटे तक हुई कार्यवाही के दौरान मालीवाल ने अपना बयान दर्ज कराया था। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया और 13 मई को अपने साथ हुई बदसलूकी की घटना की पूरी जानकारी दी। इस बीच दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को लेकर एम्स पहुंची थी जहां उनका मेडिकल हुआ। मेडिकल के बाद वह एम्स से अपने घर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय आरोड़ा ने आला अफसरों के साथ मीटिंग की. फिर देर रात स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली गई । दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के बयानों के आधार पर धारा 354 , 506 509, 323 सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। दिल्ली के सिविल लाइन थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 354 एक गैर-जमानती अपराध है इसमें आरोपी को अदालत की अनुमति के बिना जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है। इस अपराध के लिए दो साल तक की कैद से लेकर सात साल तक की कैद तक हो सकती है और इसमें जुर्माना भी शामिल है। यहाँ बता दें कि आम आदमी पार्टी शराब नीति मामले में बुरी तरह उलझी हुई है । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर है और उन्हीं के पीए के द्वारा महिला सांसद के साथ बदसलूकी की गयी है । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद केजरीवाल के साथा ही घूम रहा है इस प्रकार के आरोप भाजपा की ओर से लगाये गये है । वहीं आप पार्टी के ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना की पुष्टि की थी। भारतीय जनता पार्टी इसे महिला का अपमान बता रही है और आप पार्टी पर हमलावार है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष