सीएम बोले, नक्सलियों को नहीं बख्शा जायेगा
Balaghat 14 June 2025 बालाघाट यशो :- मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले के घने जंगलों में शनिवार को हुई जबरदस्त मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मौके से रॉकेट लॉन्चर, ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट मुठभेड़ की सराहना करते हुए पुलिस बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी इस अभियान में बाधा बनेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।"