Mon, 19 Oct 2026 | 06:08:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

09 सितंबर से भव्य रामकथा का आयोजन, व्यापक व्यवस्थाओं को दिया जा रहा हैं अंतिम रूप

09 सितंबर से भव्य रामकथा का आयोजन, व्यापक व्यवस्थाओं को दिया जा रहा हैं अंतिम रूप
शेयर करें:

पत्रकार वार्ता में सिवनी विधायक ने कार्यक्रम से संबंधित और व्यवस्थाओं की जानकारी दी

https://youtu.be/HB1grugFKEQ?si=s1sKMgVGiK4bO4h1 सिवनी यशो:-आगामी 09 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे शाम 07 बजे नगर के पालीटेक्रिक ग्राउंड में भगवान श्रीराम की कथा का भव्य आयोजन करने का मुझे पूज्य जगद्गुरू रामानंदचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की असीम कृपा से प्राप्त हुआ है । यह कथा पूरी गरिमा के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी को निभाना है आप सभी से भी इस धार्मिक आयोजन में सहयोग आपेक्षित है । यह बात सिवनी दिनेश राय मुनमुन ने श्री राम कथा आयोजन स्थल पर आमंत्रित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुये श्री राम कथा के संबंध चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुये कही। श्री राय ने बताया कि 09 सितंबर को 11000 महिलाएँ कलश धारण कर मठ मंदिर से कथा पंडाल तक विशाल कलश यात्रा में शामिल होगी और इसके पश्चात प्रतिदिन स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का पवित्र प्रवाह होगा । संभव है बागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी विश्व विख्यात पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज श्री के आदेश पर यहाँ पहुँच सकते है और सिवनी जिलेवासियों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है । श्रीराम कथा आयोजन पर पत्रकारों से चर्चा के पूर्व आयोजन स्थल पर विद्वान आचार्यो द्वारा धर्म ध्वज स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया और श्रीराम कथा प्रारंभ होने का शंखानाद किया गया । इसके पश्चात आयोजन स्थल पर कथा आयोजक सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रीराम कथा आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी पत्रकारों को दी । श्री राय ने बताया कि विश्व विख्यात धर्म शास्त्रों के मर्मज्ञ पूज्य रामानंदचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी से उन्होंने कुछ दिनों पूर्व सिवनी नगर में श्रीराम कथा करने का आग्रह किया था, उन्हें अनुमान था यह आयोजन 2024 में होगा परंतु अचानक पूज्य जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने मुझे आदेश दिया कि वह सिवनी श्रीराम कथा करने के लिये 09 सिंतबर से 17 सितंबर तक सिवनी में श्रीराम कथा करेंगे । पूज्य महाराज जी के आदेश के अनुसार तैयारियाँ प्रारंभ की गयी है और इतने बड़े धर्माचार्य के द्वारा श्रीराम कथा के आयोजन का मुझे जो अवसर मिला वह मेरे लिये सौभाग्य का विषय है । निश्चित तौर पर महाराज श्री के आगमन की जानकारी से पूरे जिले सहित आस पड़ोस के जिले वासी भी हर्षित है और श्रीराम कथा के इस आयोजन में धर्मप्रेमीजनों की बड़ी उपस्थिती संभावित है जिसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है । श्री राय ने कहा कि श्रीराम कथा के भव्य आयोजन से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसकी हम पूरी चिंता भी कर रहे है । कथा में पहुँचने वाले श्रोताओं की बैठक व्यवस्था वाहनो की पार्किंग व्यवस्था, भोजन आवास सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएँ बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाएँ सुचारू रहे इसके लिये सभी का सहयोग और सुझाव स्वागत योग्य रहेगा । श्री राय ने पत्रकार साथियों से कहा कि कथा के व्यापक प्रचार प्रसार में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी आपके माध्यम से कथा आपके सुधि पाठकों तक पहुँचे ऐसी हमारी अपेक्षा है मीडिया को कथा से संबंधित जानकारी और फोटो तथा वीडियो उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी । इस कार्यक्रम में हर श्रोता विशिष्ट रहेगा किसी के लिये विशेष व्यवस्थाएँ उपलब्ध नहीं होगी कथा में पहुँचने वाला हर व्यक्ति विशिष्ट है । बुर्जुग जन महिलाओं एवं दिब्यांगों के बैठने के लिये पृथक व्यवस्थाएँ रहेगी । श्री राय ने बताया कि यह कार्यक्रम पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य के साथ आने वाली टीम के निर्देशानुसार संचालित होगा हमारी भूमिका केवल व्यवस्था देने तक सीमित है बहुत पवित्र मंशा से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस में आप सभी के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष