Mon, 19 Oct 2026 | 04:14:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.83 प्रतिशत मतदान

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक  79.83 प्रतिशत मतदान
शेयर करें:
सिवनी यशो :- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान 19 अप्रैल शुक्रवार को संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश में पहले चरण के मतदान में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है । मतदान के पहले चरण में बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलो की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराया जा रहा है नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी एवं परसवाड़ा में अपरान्ह 4:00 बजे तक हुआ । शेष अन्य क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ ।

मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्र में मतदान

मध्यप्रदेश के  6 लोकसभा क्षेत्र के लिये संपन्न मतदान में छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का सर्वाधिक मतदान 79.83 प्रतिशत रहा है । बालाघाट 73.45 प्रतिशत, जबलपुर 61.00, मंडला 72.84 प्रतिशत, शहडोल 64.68 प्रतिशत एवं सीधी 56.50 प्रतिशत ।

बालाघाट लोकसभा विधानसभा वार मतदान

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र लगभग 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत कटंगी विधनसभा में 73.50 प्रतिशत, परसवाड़ा में 74.56 प्रतिशत, बरघाट में 76.54 प्रतिशत, बालाघाट में 73.09 प्रतिशत, बैहर में 76.29 प्रतिशत, लांजी में 72.42 प्रतिशत वारासिवनी में 72.17 प्रतिशत एवं सिवनी में 69.54 प्रतिशत के लगभग मतदान हुआ है ।

मंडला लोकसभा विधानसभा वार मतदान

लखनादौन - 72.68 प्रतिशत, केवलारी- 75.07 प्रतिशत, गोटेगांव - 66.92 प्रतिशत, डिंडोरी- 75.95 प्रतिशत, निवास 74.19 प्रतिशत, बिछिया- 71.60 प्रतिशत, मंडला - 72.95 प्रतिशत एवं शहपुरा - 72.45 प्रतिशत मतदान हुआ ।

इन 21 राज्यों की सीटो पर हुये चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तमिलनाडु में 39, उत्तराखंड में 5, अरुणाचल प्रदेश में 2, मेघालय में 2, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1, मिजोरम में 1, नगालैंड में 1, पुडुचेरी में 1, सिक्किम में 1 और लक्षद्वीप में 1 सीट पर वोटिंग हुई है। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ।

त्रिपुरा मं सर्वाधिक मतदान

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, बिहार में सबसे कम 48.50 फीसदी वोट पड़े हैं। पश्चिम बंगाल 77.57 फीसदी, पुडुचेरी 73.76 फीसदी, असम 72.27 फीसदी और मेघालय में 74.33 फीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा लक्षद्वीप में 59.02 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 60.25 फीसदी, अंडमान निकोबार में 63.99 फीसदी, नागालैंड में 56.91 फीसदी, महाराष्ट्र में 56.54 फीसदी, मिजोरम में 54.25 फीसदी, उत्तराखंड में 54.27 फीसदी और राजस्थान में 57.26 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 69.58 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 70.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

कब-कब होंगे लोकसभा चुनाव? पहला चरण- 19 अप्रैल दूसरा चरण- 26 अप्रैल तीसरा चरण- 7 मई चौथा चरण- 13 मई पाचवां चरण - 20 मई छठा चरण- 25 मई सातवां चरण - 1 जून

[pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/04/D-200424104142.pdf"]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष