Thu, 22 Oct 2026 | 06:45:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

रामकथा आयोजन पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की

रामकथा आयोजन पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की
शेयर करें:

दिनेश मुनमुन को लिखा पत्र, शामिल न होने पर खेद जताया

सिवनी यशो:- पिछले दिनों सिवनी नगर में तुलसीपीठाधिश्वर जगद्गुरू रामनंदाचार्य रामभद्राचार्य जी की ऐतिहासिक रामकथा का आयोजन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पालिटेक्रिक ग्राउंड सिवनी में किया था इस कथा के सिवनी विधायक श्री राय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को आमंत्रण दिया था जिस आमंत्रण पर गृहमंत्री श्री शाह ने दिनेश राय को राम कथा के लिये शुभकामना देते हुये आमंत्रण का जबाव देते हुये पत्र लिखा है कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि दिनांक 09 सितंबर से 17 सितंबर तक श्री रामकथा ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर आपका आमंत्रण प्राप्त हुआ । पत्र में श्री शाह ने लिखा है कि गुरू की आज्ञा पर राजभवन त्याग कर सनातन सभ्यता के कल्याणार्थ वन गमन करने पिता के वचन बद्धता पर राजगद्दी त्यागकर अखिल ब्रम्हांड के उपकारार्थ अरण्य यात्रा पर निकल जाने, रावण जैसे दुर्जेय एवं विशाल शक्ति के सामने हिम्मत नहीं हारने एवं परिस्थितियों के विपरीत होने पर भी संपूर्ण ब्रम्हांड की अखिल शक्तियों का धारक होकर भी संयमित रहने की दीक्षा हमें भगवान राम के जीवनवृत्त से मिलती है । जीवन के नानाविध वस्तुओं, व्यक्तियों के प्रति मर्यादा और शील का सबसे ऊंचा आदर्श प्रस्तुत कन ही तो श्री राम मर्यादा पुरूषोत्तम हो गए। श्री शाह के शुभकामना पत्र में लिखा गया है कि अपरिहार्य प्रतिबद्धता के कारण मेरा इस पुनीत श्रीराम कथा में सम्मिलित हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है मैं भगवान राम को प्रणाम करते हुये समस्त देशवासियों की उन्नति की करता हूँ एवं श्रीराम कथा के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता हॅू । श्री शाह ने अंत में श्रीराम चरित्र मानस की सुंदर चौपाई भी लिखी है जिसका भावार्थ है जब जब धर्म की हानि होती है असुर शक्तियाँ बढती है तब तब भगवान ईश्वर विविध रूप में अवतार लेते है और सज्जनशक्ति पर कृपा बरसाते है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें