Wed, 21 Oct 2026 | 02:57:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, विकास और सुरक्षा के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं - डॉ. मोहन यादव

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, विकास और सुरक्षा के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं - डॉ. मोहन यादव
शेयर करें:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मुस्तफाबाद व सीलमपुर विधानसभा में जनसभा एवं बादली विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर जनसभाओं को किया संबोधित ------------------------------------------------------ - प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली को विकास के पथ पर ले जाने भाजपा को आशीर्वाद दें - भगवान श्री रामलला और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को वोट मांगने का अधिकार नहीं - केजरीवाल ने दिल्ली के विकास को रोक रखा है, विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं - आप पार्टी और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए, भाजपा जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही

Bhopal 25 January 2025 भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद व सीलमपुर विधानसभा में जनसभा व बादली विधानसभा में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने विकास रोक रखा है। आपदा को हटाना है, दिल्ली में विकास करने वाली भाजपा सरकार बनाना है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विकास के पथ पर ले जाने दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मुस्कुराने का समय आ चुका है। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों एक ही हैं। लोकसभा में दोनों एक साथ चुनाव लड़े, लेकिन सत्ता के लालच में दोनों दल अब एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भगवान श्री रामलला और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। आप पार्टी और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। दिल्ली को एक आदर्श राजधानी बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएं।

प्रधानमंत्री जी ने भारत का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री जी ने भारत का मान और सम्मान वैश्विक स्तर बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं, गरीब, युवा, महिला और किसान। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें इन्हीं चारों जातियों के कल्याण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। केजरीवाल की आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करके रखा है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने का मन बना चुकी हैं। दिल्ली की जनता अपने आराध्य भगवान श्रीराम को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाए। इस बार आप सभी भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा को सेवा करने का अवसर प्रदान करें। भाजपा दिल्ली को एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित करेगी।

दिल्ली में आपदा को हटाना है, भाजपा की विकासवादी सरकार बनानी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। आपदा को हटाइए और दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए। दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं। दिल्ली का एक-एक मतदाता अपने मताधिकार कर उपयोग करे और आप पार्टी और कांग्रेस को सबक सिखाए। आप और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है।

बादली में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की बादली विधानसभा में रोड कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन के लिए आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान स्थानीय जनता का अपार जनसमर्थन मिला। रोड शो के स्थानीय जनता ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रोड शो का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। गणतंत्र दिवस के दिल्ली मुख्य कार्यक्रम में सिवनी से झुन्नीबाई उईके विशेष अतिथि होंगी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष