Wed, 21 Oct 2026 | 10:17:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कल्पना करो की तुम महासागर हो : विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 28, 2025 10:39 pm / Post views : 333

कल्पना करो की तुम महासागर हो : विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता
शेयर करें:

डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिये आवेदन 5 मार्च तक आमंत्रित

Seoni 28 February 2025 सिवनी यशो:- अधीक्षक डाकघर संभाग बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 15 वर्ष आयु तक के छात्र-छात्राओं के लिए "अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2025" का आयोजन किया जावेगा। उक्त प्रतियोगिता का विषय कल्पना करो की तुम महासागर हो। किसी को पत्र लिखो, जिसमें यह समझाओं कि वे तुम्हारी अच्छी देखभाल क्यों और कैसे करें। आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र संभाग के अधीक्षक डाकघर बालाघाट को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राएँ अंग्रेजी अथवा हिन्दी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता -2025 संभागीय स्तर पर 16 मार्च (रविवार) को प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जावेगी। परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 25 हजार रूपये, 10 हजार रूपये एवं 5 हजार रूपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 50 हजार रूपये, 25 हजार रूपय एवं 10 हजार रूपये तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों को चयनित करेगा तथा सर्वोत्तम 3 प्रविष्टियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा, साथ ही वैश्विक डाक संघ द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अन्य पुरस्कार भी प्रदाय किए जाएंगे। स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को वैश्विक डाक संघ के मुख्यालय बर्न, स्विट्जरलैंड की यात्रा करने का प्रस्ताव या एक वैकल्पिक पुरस्कार यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के विवेकाधिकार पर निश्चित किया जावेगा। इस हेतु 9 से 15 वर्ष आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे उपरोक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष