Mon, 19 Oct 2026 | 08:12:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

सिवनी जिले में हाई स्कूल का 56. 81 एवं हायर सेकेण्डरी के 66.46 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

सिवनी जिले में हाई स्कूल का 56. 81 एवं हायर सेकेण्डरी के 66.46 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
शेयर करें:

माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने जारी किया हाईस्कूल तथा हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम

सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बुधवार 24 अप्रैल को माध्यमिक शिक्ष मण्डल भोपाल द्वारा जारी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सिवनी जिले का परीक्षा परिणाम 56.81 प्रतिशत रहा है, जिले में दर्ज कुल 15160 परीक्षार्थियों में से 8580 उत्तीर्णं हुए हैं। जिसमें से 4983 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 3488 ने द्वितीय श्रेणी तथा 109 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्णं की है। वहीं 2111 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी। उन्होंने बताया कि मण्डल द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय टॉप 10 सूची में जिले की दो छात्राऐं क्रमश: कुमारी प्रतिष्ठा राय ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां तथा कुमारी दीक्षा बिसेन ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ ऑठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जिला स्तरीय टॉप 03 सूची में शासकीय हाई स्कूल उगली की कुमारी भारती ठाकरे ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, दीपज्योति हाई स्कूल केवलारी की कुमारी सिमरन सोनी ने 96 प्रतिशत अंक साथ द्वितीय स्थान, सिटी ऐंजिल पब्लिक स्कूल छपारा की कुमारी गुन अग्रवाल ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल बरघाट की कुमारी रिया परिहार, शासकीय हाईस्कूल उगली की कुमारी चारू बोपचे तथा शासकीय हाईस्कूल पीपरवानी की कुमारी सरस्वती गभने ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय-तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह मण्डल द्वारा जारी हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणामों में जिले का परीक्षा परिणाम 66.46 प्रतिशत रहा। हायर सेकण्डरी परीक्षा में दर्ज कुल 11953 परीक्षार्थियों में से 7914 परीक्षार्थी उत्तीर्णं हुए तथा 1685 परीक्षार्थी पूरक परीक्षा हेतु पात्र हुए हैं। उत्तीर्णं परीक्षार्थियों में से 5457 प्रथम श्रेणी में, 2450 द्वितीय श्रेणी में तथा 7 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्णं हुए हैं। मण्डल द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय टॉप 10 सूची में दो छात्रा क्रमश: जीवविज्ञान समूह 01 से कुमारी सनाअंजुम खान ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं गणित समूह से कुमारी मुनमुन राय ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश स्तरीय सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं मण्डल द्वारा जारी जिला स्तरीय टॉप 10 सूची में कला संकाय से कुमारी श्रृति कश्यप ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा कुमारी प्रीति राय ने 93.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गणित संकाय में कुमारी अंजली ठाकुर ने 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कुमारी देवांशी पटले ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आशीष पंचेश्वर ने 95.40 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह वाणिज्य संकाय में आदि जैन ने 93.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा प्रींस कौशल ने 92.40 अंक के साथ द्वितीय। कृषि संकाय से कुमारी रितिका पंचेश्वर ने 89.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा गृह विज्ञान संकाय में कुमारी सदफ अंजुम ने 86 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिला कलेक्टर ने छात्र छात्राओं प्रेषित की शुभाकामनाएँ कम अंक पाने वालों को भविष्य में बेहतर प्रयास की सलाह

कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं संबधित प्राचार्य, शिक्षकों को शुभकामनायें प्रेषित की है कि सभी ने अपने-अपने प्रयास अनुसार परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। उन्होंने जारी परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण तथा अपेक्षा अनुरूप कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे हताश न हों और भविष्य में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने के लिये और अधिक प्रयास जारी रखें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें