Wed, 21 Oct 2026 | 06:35:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा, कांग्रेस महिला मोर्चा ने अक्षय का पुतला फूंका

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 29, 2024 08:08 pm / Post views : 113

इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा, कांग्रेस महिला मोर्चा ने अक्षय का पुतला फूंका
शेयर करें:
भोपाल :- गुजरात की तरह मध्य प्रदेश  में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है । इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय कांति बम  ने नामांकन वापसी के अंतिम समय में अपना नामांकल वापिस लेकर कांग्रेस को इंदौर से लडऩे लायक नहीं छोड़ा । यहाँ बता दें कि मध्यप्रदेश की यह दूसरी लोकसभा सीट है जहाँ भाजपा की प्रमुख विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान से बाहर हो चुकी है । इंदौर से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षत कांति बम ने नामांकन ऐसे समय वापस लिया जब नामांकन वापसी का अंतिम दिन था यहाँ बता दें यह कांग्रेस को पार्टी को बड़ा झटका होने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिये नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा करने वाला घटना क्रम है क्योंकि इंदौर जीतू पटवारी का गृह जिला है और अक्षत कांति को टिकिट दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही होगी । इंदौर के काग्रेसी नेता पार्टी नेतृत्व को कोस रहे है और कह रहे है कि पार्टी पैसे वाले को टिकिट देने के चक्कर पार्टी का सत्यानाश कर रही है । कांग्रेस के नेता तो यह भी आरोप लगा रहे है कि पार्टी में पद भी पैसे लेकर और टिकिट भी पैसे लेकर दी जा रही है । इंदौर कांग्रेस की और से लोकसभा के प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा देखा जा रहा है। अक्षय कांति बम के नाम वापस ले लेने के बाद शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीला मिमरोट भाटिया और साथी महिला नेत्रियों ने पत्रकार चौराहे पर एक पटल पर अक्षय कांति बम का फोटो लगाकर उसे नोटों की माला पहनाई, फिर आग के हवाले कर दिया। इससे पूर्व खजुराहो संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का पर्चा भी निरस्त हो चुका है यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गयी थी जहाँ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मीरा यादव रही है । https://youtu.be/g5swdWqQbCM भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा है कि है कि कांग्रेस की प्रदेश में बहुत बुरी हालत है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर में ही कांग्रेस का प्रत्याशी नामांकन वापस लेता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करता है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटे जीत रहे है और देश में चार सौ पार का आंकडा भाजपा निश्चित रूप से पार कर रही है । प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में चुनाव लडऩे की स्थिती में नहीं है उसके प्रत्याशी नामांकन वापस ले रहे है । देश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है । इंदौर कांग्रेस की और से लोकसभा के प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा देखा जा रहा है। अक्षय कांति बम के नाम वापस ले लेने के बाद शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीला मिमरोट भाटिया और साथी महिला नेत्रियों ने पत्रकार चौराहे पर एक पटल पर अक्षय कांति बम का फोटो लगाकर उसे नोटों की माला पहनाई, फिर आग के हवाले कर दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष