Tue, 20 Oct 2026 | 09:16:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नये साले में पेंच नेशनल पार्क में रहेगा पर्यटको का जामावड़ा, प्रबंधन जुटा तैयारियों में

नये साले में पेंच नेशनल पार्क में रहेगा पर्यटको का जामावड़ा, प्रबंधन जुटा तैयारियों में
शेयर करें:
Seoni 28 December 2024 सिवनी यशो:- नया वर्ष का आगज चंद दिनों बाद होने वाला है और उसको लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। वैसे तो मौसम के बिगडते मिजाज के चलते ठंड बढने की बात कही जा रही है। लेकिन इस ठंड के बीच जिले के विभिन्न पर्यटन क्षेत्र की सुरम्य वादियों में लोग नये वर्ष का स्वागत करना चाहते हैं। जिसकों लेकर अनेक प्रकार की तैयारियाँ की जा रही हैं। अभी से पेंच नेशनल पार्क में विदेशी सैलानियों ने बुकिंग कराना प्रारंभ कर दिया है और अन्य पर्यटन क्षेत्र में भी लोग इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं। पेंच नेशनल पार्क के अंतर्गत लगभग 80 रिसोर्ट आते हैं जहाँ पर देशी विदेशी टूरिस्टों का जमावडा रहेगा साथ ही इन टूरिस्टों को इस अवसर पर कार्यक्रमों से जोडा जायेगा साथ ही पार्क में इन दिनों टाईगरों की संख्या बढ जाने के कारण उम्मीद की जा रही है टूरिस्टों को बाघ देखने का भी आनंद मिलेगा। साथ ही अन्य जानवर का भी दिग्दर्शन कर लोग इस पार्क की स्मृतियाँ अपने साथ ले जायेंगे। गौरतलब है कि, जिले में लखनादौन क्षेत्र में मठ घोघरा,धूमा के निकट नर्मदा नदी के किनारे पायली रेस्ट हाउस,कुरई विकास खंड में भीमघाट,कपुर्दा के निकट ग्राम डोंगरदेव,बरघाट क्षेत्र में सोनावानी रेस्ट हाउस,आष्टा का मंदिर,कांचना जलाशय,अमोदागढ़,आमागढ़,राईदेवी,भीमगढ डेम, आदेगांव गांव का भैरव मंदिर,समुद्र राजा सहित अनेक स्थान हैं। जहाँ पर लोग जाकर न केवल पिकनिक मनाना चाहते हैं बल्कि नये साल में कुछ नया करने की भावना भी रखते हैं। ज्ञातव्य है कि, जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएँ होने के बावजूद भी किसी भी जन प्रतिनिधि का ध्यान इस ओर न होने से ये स्थान आज भी जिले वासियों से ओझल हैं जिन्हें प्र्रकाश में लाने की आवश्कता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष