Tue, 20 Oct 2026 | 10:28:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पत्रकारिता कठिन परिश्रम और ज्ञान का सागर-मुख्यमंत्री

पत्रकारिता कठिन परिश्रम और ज्ञान का सागर-मुख्यमंत्री
शेयर करें:

स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन पर मण्डला से पहुंचे पत्रकार बंधु

मण्डला यशो:- स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन पर मण्डला से पत्रकार बंधुओं का एक दल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। सभी जिलों से पत्रकार बंधु कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में पत्रकारों के हितैषी अनेक घोषणा की गई। जिसमें कहा गया कि छोटे समाचार पत्रों को एक माह छोड़कर विज्ञापन दिया जायेगा साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को स्थाई अधिमान्यता होगी। स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों में लिखने की हिम्मत,सुनने का संस्कार होना जरूरी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट मीडिया सेंटर की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार को मालवीय नगर में स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पत्रकारों में लिखने की हिम्मत और सुनने का संस्कार होना चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारिता कठिन परिश्रम और ज्ञान का सागर होती है। समाज की कुरीतियों को पत्रकारिता ने तोड़ा है। पत्रकारिता एक धर्म होता है। सीएम ने कहा कि हमने युद्ध में तपते पत्रकार देखे हैं। महामारी में जान पर खेल कर अपना धर्म निभाते पत्रकार देखे हैं। विपत्ति में जब लोग सुरक्षित स्थान खोजते है तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मीडिया का स्वरूप बहुत बदल गया है। हमने आजादी की लड़ाई लड़ते पत्रकार देखे हैं। सीएम ने स्टेट मीडिया सेंटर को लेकर कहा कि यह सेंटर पत्रकारिता के छात्रों के लिए गुरुकुल होगा। आप एक नए आंगन में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट मीडिया सेंटर एक नया इतिहास रचेगा।

पांच महिला पत्रकारों को हर साल दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 साल से अधिक की आयु वाले वरिष्ठ पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड दिया जायेगा। मध्य प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण के कार्यों पर अध्ययन करने के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं संस्थान, जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष 5 महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी। वहीं, छोटे अखबारों को भी एक महीना छोड़ कर विज्ञापन देने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

66 हजार 981 वर्गफीट में बनेगा

स्टेट मीडिया सेंटर 66 हजार 981 वर्गफीट में बनेगा। इसमें एक्जीविशन हॉल, ऑर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, बेंक्वेट हॉल, बेडमिंटन कोर्ट, रेस्टोरेंट, लायब्रेरी, मल्टी मीडिया रूम, जिम्नेजियम, इण्डोर गेम हॉल, वर्क स्पेस बनेगा। मीडिया सेंटर में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर पैनल की सुविधा रहेगी।

मण्डला से पत्रकार हुए सम्मिलित

मण्डला से अधिमान्य पत्रकार राजेश शाहू, रामकुमार चौरसिया सहित प्रफुल्ल मिश्रा, विदीप सिंह मरकाम, मुकेश श्रीवास, कमलेश मिश्रा, हरवंश ठाकुर, सीताराम यादव, दीपक रजक, दीपक जाट, फिरदोस खान, ममता चौरसिया, सुरेन्द्र श्रीवास, भुवनेश्वर केवट, पहुुप सिंह भारत, शिव दोहरे, पवन राय, शारदा श्रीवास, राजेन्द्र बंजारा, मनोज यादव, संकटमोचन, प्रमोद धनगर, नीलेश ठाकुर, टीकाराम चौधरी, पूजा ज्योतिषी, राहुल सिसोदिया, सलीम खान, अमित चौरसिया, राजेश यादव आदि शामिल हुये।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष