राखी पर्व पर बहनों को मिला 250 रूपये का विशेष उपहार मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर दिया लाड़ली बहनों को उपहार पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत बहनों को मिलेंगी नियुक्तियाँ भोपाल के जम्बूरी मैदान में हुआ विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन
सिवनी यशो:- चुनावी साल में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री लगातार लोकलुभावनी घोषणाएँ कर रहे है रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार देने के साथ सावन माह में रसोई गैस 450 रूपये में देने की घोषणा कर दी यहाँ बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ सरकार बनने पर 500 रूपये सिलेंडर देने का वायदा कर रहे है जिसकी पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा है कांग्रेस की इस घोषणा को बेअसर करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गैस सिलेंडर 450 में देने का एलान कर दिया । इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण और महिलाओं में लोकपियता बढाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके हितो से संबंधित अनेक घोषणाएँ की ।