Mon, 19 Oct 2026 | 10:07:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनायी गयी भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती

श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनायी गयी भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती
शेयर करें:
बरघाट यशो: - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मे भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती पुरे हर्ष व उल्लास के साथ बरघाट के कलचुरी समाज के द्वारा मनाई गई। इस अवसर बरघाट कलचुरी समाज के सभी पदाधिकारियों सहित, सजातीय जनों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह से अपने आराध्य श्री की पूजा अर्चना करके भगवान सहस्रबाहु की कथा का भक्ति भाव से श्रवण किया तथा हवन में आहुति डालकर अपने आराध्य की आरती- स्तुति किया। इस अवसर पर कलार समाज के सभी वरिष्ठ जनों के साथ-साथ मातृ शक्तियों ने भारी सँख्या में शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ आराधना करते हुऐ धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके कलचुरी समाज को गौरवान्वित करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक पाने वाली ऋषिका जायसवाल, बाक्सिंग में स्टेट टूर्नामेंट में सफलता पाने वाली दिशा जायसवाल, वेट लिफ्टिंग में जिले में सफलता पाने वाले रूद्राक्ष सूर्यवंशी, तथा भाषण प्रतियोगिता में सफलता पाने वाली खुशी सूर्यवंशी, टेबिल टेनिस में सफलता के लिए कान्हा सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी ने किया तथा अंत में सभी सजातीय जनों का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल के द्वारा किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष