Wed, 21 Oct 2026 | 07:24:52 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मां वैष्णोंदेवी धाम सीलादेही में मां अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ

मां वैष्णोंदेवी धाम सीलादेही में मां अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ
शेयर करें:
सिवनी यशो:- ब्रम्हलीन द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरण एवं मार्गदर्शन में नागपुर रोड स्थित ग्राम खैरी के समीप स्थित ग्राम सीलादेही की निरंजन पहाडिय़ों पर उनके परम शिष्य स्व. गोविंद नेमा एवं उनके परिवार सहित नगर के धार्मिक व सामाजिक बंधुओं के सहयोग से मां वैष्णों देवी धाम की स्थापना वर्षों पूर्व की गई थी। प्राकृतिक पहाडिय़ों को काटकर माता अन्नपूर्णा एवं मां वैष्णोंदेवी की प्रतिमा की स्थापना के उपरांत से ही पहाडिय़ों की इस श्रृंखला में पौधारोपण कर इसे हरा-भरा बनाया जा चुका है, जहां वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन के लिए हजारों श्रृद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते है। पहाडिय़ों पर ही उद्यान का निर्माण कर यहा आंवले का एक विशेष जंगल है जहां आंवला नवमीं के अवसर पर महिलाएं पूजन-अर्चन हेतु आने के साथ ही यहां उत्सव भी मनाया जाता है। विगत 13 वर्षों से मां वैष्णोंदेवी धाम सीलादेही समिति द्वारा अन्नपूर्णा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 नवंबर को धनतेरस के पावन अवसर पर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के अनुसार प्रकांड पडितों की उपस्थिति में हो चुकी है। 27 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक इस पहाड़ी पर मेले का आयोजन होगा, जहां ग्रामीण एवं शहरीय नागरिक पहुंचकर दर्शन लाभ ग्रहण करेंगे। परंपरा अनुसार कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 नवंबर को प्रात: हवन पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं समिति के माध्यम से 56 भोग का अर्पण मां अन्नपूर्णा को किया जायेगा, इस दौरान देश, प्रदेश एवं जिले की समृद्धि के लिए मां अन्नपूर्णा से कृपा दृष्टि बनाये रखने के लिए समिति पूजन-अर्चन करेंगी। दोपहर उपरांत महाप्रसाद में अर्पित किये गये 56 भोग के अलावा दाल-बाफले का वितरण भी उपस्थित होने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह किया जा रहा है जहां रात्रि तक क्षेत्रीय कलाकरों के माध्यम से संगीतमय कार्यक्रम भी होंगे। समिति ने इस अवसर पर जिले के सभी श्रद्धालुओं, सनातन धर्मियों से उपस्थित होकर धर्मलाभ कमाने का अनुरोध किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष