Wed, 21 Oct 2026 | 11:20:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी पर मध्यप्रदेश के CM का बड़ा ऐलान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 09, 2025 01:50 am / Post views : 349

अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी पर मध्यप्रदेश के CM का बड़ा ऐलान
शेयर करें:

भोपाल | सोमवार, 8 दिसंबर

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर मध्यप्रदेश सरकार बड़े स्तर पर विकास कार्यों की सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि लगभग दो लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान: बुंदेलखंड को मिलेगा स्थायी समाधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड की जल समस्या को दूर करने के लिए केन–बेतवा लिंक परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है।

  • केंद्र सरकार इस परियोजना में 90% अनुदान दे रही है।

  • सिंचाई, उद्योग और पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए यह परियोजना निर्णायक साबित होगी।

  • नदी जोड़ो अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है।

पर्यटन, खनन और मेडिकल सेक्टर में तेजी

खजुराहो में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा—

  • पूरे बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ाने पर विशेष फोकस है।

  • छतरपुर में ओबेरॉय होटल का शुभारंभ पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।

  • खनन क्षेत्र और मेडिकल सेक्टर में भी कई नई परियोजनाएँ शुरू की जा रही हैं।

बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास की योजना

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन—सभी क्षेत्रों के लिए व्यापक योजना तैयार।

  • रानी अवंतिबाई महाविद्यालय (सागर) का निर्माण कार्य जारी।

  • छत्रसाल विश्वविद्यालय के लिए धनराशि आवंटित।

  • PM एक्सीलेंस कॉलेजों की स्थापना।

  • बुंदेलखंड में नया मेडिकल कॉलेज जल्द।

  • तकनीकी शिक्षा में दक्ष युवाओं को अधिकतम रोजगार दिलाने पर फोकस।

अब क्षेत्रीय कैबिनेट बैठकें होंगी

डॉ. यादव ने बताया कि सरकार अब हर क्षेत्र में वहीं की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा के लिए स्थानीय स्तर पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करेगी। खजुराहो की बैठक इसी दिशा का पहला कदम है।

21 दिसंबर को भोपाल को मेट्रो की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस माह 21 दिसंबर को भोपाल नगर को मेट्रो रेल का उपहार मिलेगा, जिससे राजधानी के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा।

2026: कृषि वर्ष — कृषि आधारित उद्योगों पर विशेष फोकस

डॉ. यादव ने कहा कि आने वाला वर्ष 2026 राज्य में

  • कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना

  • खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा

  • किसानों की आय बढ़ाने

  • और कृषिगत औद्योगिक गतिविधियों

को समर्पित रहेगा। पूरे वर्ष कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए सतत कार्य किए जाएंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष