Wed, 21 Oct 2026 | 03:29:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

गुरुरत्न की प्राकट्य भूमि सिवनी तथा जिले का ब्राह्मण समाज अभिनंदनीय है - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

गुरुरत्न की प्राकट्य भूमि सिवनी तथा जिले का ब्राह्मण समाज अभिनंदनीय है - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी 24 मई 2023 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्प समय के लिए गुरुधाम दिघोरी पहुंचे ,अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का जिला ब्राह्मण समाज सिवनी द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया । इसके साथ ही जिले के अन्य गुरू भक्तों ने गुरूधाम दिघौरी पहुंच कर पूज्य शंकराचार्य जी अमृतवाणी का रसपान किया तथा आर्शीवाद प्राप्त किया । ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा, नवाभिषिक्त पूज्य शंकराचार्य का शाल, श्रीफल, विशाल पुष्पमाला, से जय घोष के साथ स्वागत किया गया! शंकराचार्य अभिषिक्त होने के पश्चात जिले मे शूभ आगमन के उपलक्ष में, आप सभी के सम्मान में ब्राह्मण समाज की ओर से आत्मीय अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया ! पूज्य शंकराचार्य की आज्ञा से, जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष- पं.ओमप्रकाश तिवारी द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन कर प्रकाशित किया गया! आत्मीय स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत शंकराचार्य जी ने अपने संक्षिप्त आशीर्वचन में कहा कि, इस पुण्य भूमि से *हमारे गुरु रत्न *ब्रह्मलीन द्वि पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य प्रकट हुए हैं* अत: यह भूमि तथा इस जिले का ब्राह्मण समाज अभिनंदन है! आप श्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज एवं गुरु परिवार को पूज्य गुरुवर की ओर से आशीर्वाद प्रदान किया तथा सहर्ष सामूहिक संस्मरण छायाचित्र अंकित करवाया! प्राप्त अल्प सूचना पर दिघोरी पहुंचे ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष -पं.ओमप्रकाश तिवारी ,महासचिव- प्रशांत शुक्ला, नगर अध्यक्ष- अशोक तिवारी ,कोषाध्यक्ष- पं.प्रदीपतिवारी ,आयोजन प्रभारी पं.जुगल दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष पं.आलोक दुबे, सह कोषाध्यक्ष पं.अनुराग त्रिपाठी ,श्री परशुराम वाहिनी अध्यक्ष अखिलेश चंकी पांडे, वाहिनी महामंत्री सूर्यकांत चतुर्वेदी,पं.राजेन्द्र तिवारी, पं.गोपाल तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य पप्पू पांडे गरठिया, अशोक पांडे राहीवाडा, जितेंद्र मिश्रा हथनापुर, रितेश पांडे एवं बड़ी संख्या में गुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे! गुरुधाम दिघोरी में अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल ब्रह्मलीन शंकराचार्य महाराज श्री के कृपा पात्र शिष्य गीता मनीषी ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी* का दर्शन एवं सत्संग लाभ अर्जित करने ग्राम हथनापुर ढाना पहुंचा! यहां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में *भगवती सीता कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ*(22मई से29मई) में पूज्य ब्रह्मचारी जी के मुखारविंद से,प्रतिदिन 3 से6 सायं.अमृत वचन प्रवाहित हो रहे हैं! ग्राम हथनापुर में सत्संग के दौरान जिज्ञासु श्रद्धालु जनों के आग्रह पर पूज्य ब्रह्मचारी जी ने श्री सुदर्शन चक्र की महिमा तथा भगवान श्री परशुराम और सहस्त्रार्जुन प्रसंग सुनाकर श्रोताओं की जिज्ञासा पूर्ण किया!

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष