Tue, 20 Oct 2026 | 09:23:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

शहीद विक्की पहाड़े की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, पाँच साल के बच्चे ने दी मुखाग्रि

शहीद विक्की पहाड़े की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, पाँच साल के बच्चे ने दी मुखाग्रि
शेयर करें:

हजारों नम आँखों ने शहीद को दी अंतिम विदाई

छिंदवाड़ा यशो:- जम्मू कश्मीर के पुंछ में गत 04 मई को आतंकी हमले में शहीद हुए एयरफोर्स के जवान विक्की पहाड़े का अंतिम संस्कार छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मोक्षधाम में किया गया। मुखाग्नि शहीद के 5 साल के बेटे हार्दिक ने दी। इससे पहले, एयरफोर्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के हेलिकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर नागपुर से सुबह 10.30 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी (छिंदवाड़ा) लाया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को परासिया रोड से उनके गृह ग्राम नोरिया करबल ले जाया गया। नोरिया करबल से अंतिम यात्रा पातालेश्वर मोक्षधाम पहुंची। यहां रिश्तेदार ने बेटे को गोद में लेकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बीते शनिवार को वायु सेना के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें वायु सेना के पांच जवान घायल हुये थे घायल जवानों को आर्मी के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन घायलों में छिंदवाड़ा के नोरिया करबल निवासी कॉरर्पोल विक्की पहाड़े का आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान देर निधन हो गया था। आर्मी के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर लाया गया था जहां गार्ड आँफ ओनर देने के पश्चात पार्थिव शरीर को परासिया रोड से उनके गृह ग्राम नोरिया करबल ले जाया गया जहां से उनकी अंतिम यात्रा परासिया नाका, सत्कार तिराहा, जेल तिराहा, अमित डांगे चौक, फवारा चौक गोल बाजार छोटी बाजार पुराना पावर हाउस चौक खिरका मोहल्ला, दुर्गा माता मंदिर चौक होते हुए पातालेश्वर मोक्षधाम पहुंची यहां रिश्तेदारों ने उनके 5 साल के बेटे के हाथों विधि विधान से अंतिम संस्कार की रस्म करायी। अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और अमर शहीद जवान अमर रहे नारे गूंजते रहे । अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुये समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों ने अमर शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी । विक्की पहाड़े 2011 में सेना में भर्ती हुये थे । कुछ दिन पूर्व ही बहन की गोद भराई की रस्म अदायगी कर शहीद जवान ड्यूटी पर गया था और 07 मई को बच्चे के जन्मदिन पर वापिस होने का वायदा किया था पर शहीद पहाड़े इस तरह वापिस आयेंगे । शहीद पहाड़े की माँ सहित पूरा परिवार सदमे में है । बहन ने कहा कि उन्हें उनके भाई पर गर्व है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष