Wed, 21 Oct 2026 | 06:10:16 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सनातन धर्म विरोधी बयान प्रकाशित करने वाले समाचार पत्र पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सनातन धर्म विरोधी बयान प्रकाशित करने वाले समाचार पत्र पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- शुक्रवार 0 6 अक्टूबर को जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में जिले के विभिन्न सनातनी धर्मावलंबियों व संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा जिले से प्रकाशित एक समाचार पत्र की सनातन विरोधी गतिविधियों के कारण, समाचार पत्र को प्रतिबंधित करने व उसके सम्पादक मंडल के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर कलेक्टर सिवनी, पुलिस अधीक्षक सिवनी, थाना कोतवाली व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सूर्यकांत चतुर्वेदी ने जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया गया है दिनाँक 03 अक्टूबर 2023 को ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री के परम शिष्य, परम पूज्य धर्म सम्राट अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराजश्री के सिवनी नगर में प्रथम आगमन पर विशाल धर्म सभा का आयोजन मठ मंदिर प्रांगण में किया गया था। इस कार्यक्रम में सिवनी जिले के हज़ारों धर्मावलंबी सम्मिलित हुए थे। मठ मंदिर प्रांगण के कार्यक्रम उपरांत दिनाँक 04 अक्टूबर 2023 को जिले से प्रकाशित एक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित अपने अंक में पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराजश्री पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन से 5 लाख रुपये की राशि प्राप्त कर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी के अपमान को भुलाने आदि के संबंध में निराधार मिथ्या आरोप लगाया गया था। पुन: दिनाँक 5 अक्टूबर के अंक में पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री तथा सनातन धर्म की चतुष पीठ की मान्य परंपराओं के विरुद्ध अनर्गल बाते प्रकाशित कर सनातन धर्म को अपमानित करने का घृणित प्रयास किया गया। उक्त समाचार पत्र के इस विषय में निराधार असत्य प्रकाशन से सनातन धर्मावलंबी आहत और उद्वेलित हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि समाचार पत्र के संपादक मंडल ने ऐसे मिथ्या आरोप लगा कर सनातन संस्कृति के ध्वज वाहक हमारे पूज्य धर्म सम्राट अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को अपमानित करने व उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। जिससे समस्त सनातनी धर्मावलंबियों व गुरु भक्तों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया कि अगर इस सन्दर्भ में तत्काल प्रभाव से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो समस्त सनातन धर्मावलंबी उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान ओम प्रकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज), भुवनेश्वर शुक्ला (कार्यकारी जिला अध्यक्ष), प्रदीप तिवारी, शिव कुमार तिवारी, अजीत तिवारी, बाबा तिवारी, संजय भारद्वाज, विजय तिवारी, अनुराग त्रिपाठी,अशोक पांडे, पप्पू पांडे, भुवनभास्कर मिश्रा, ताराचंद मिश्रा, तारा चंद दुबे,संजय बघेल, श्री मंगल बघेल, मयूर दुबे, हेमराज संनोडिया, संतोष अवस्थी, अजय गर्ग, अखिल मिश्रा, अंकित मिश्रा, अभिषेक पाराशर, विनायक शर्मा, सुमित मिश्रा, उमंग शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रवीण कुमार भारद्वाज, सुरजीत सिंह, शुभम राजपूत (करणी सेना), शुभम सिंह, जय गुप्ता, यश प्रजापति, अंकित ठाकुर, दीवानजी गुप्ता, मुकेश सिंह ठाकुर, हेमंत ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह, कपिल सिंह ठाकुर, जगत सिंह, प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में सनातन संस्थाओं के प्रतिनिधि गण व गुरू भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष