Mon, 19 Oct 2026 | 06:56:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

9 से 15 अगस्त तक चलेगा 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान

9 से 15 अगस्त तक चलेगा 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान
शेयर करें:
सिवनी यशो:- देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर "मेरी माटी मेरा देश अभियान" संपूर्ण देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पंच प्राण की भावनाओं के साथ अमृत काल की ओर बढऩे के लिये पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक नई युग की शुरूआत को चिन्हित करने के लिये स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों और शहीदों को याद करना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर या किसी उपयुक्त स्थान पर स्मारक स्थापित कर उन सभी बहादुरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना है। अमृत सरोवर के आस-पास जहां भी संभव हो 75 पेड़ लगाये जायेंगे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश की रक्षा करनें वालों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया जायेगा। यह कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलेगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलें में कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान अंतर्गत विकासखंडवार एवं नगरीय निकायवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों का चयन किया जाकर शीलाफलक स्थापित किए जाने के स्थल का चयन किया जा चुका है। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने मंगलवार 8 अगस्त को अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अभियान अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के गरिमा पूर्ण आयोजन के लिए निर्देशित किया है। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन-जन तक देशभक्ति की भावना के प्रसार के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का मैदानी स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीईओ जिला पंचायत श्री पंवार नवजीवन विजय, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें