Mon, 19 Oct 2026 | 06:36:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

ऐसा होगा मोहन सरकार का मंत्री मंडल

ऐसा होगा मोहन सरकार का मंत्री मंडल
शेयर करें:
सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहले मंत्रिमंडल का आज मंगलवार को विस्तार हो सकता है । जानकारी के अनुसार राजभवन में मंत्री मंडल की शपथ के लिये तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी है । राजनैतिक गलियारों से प्राप्त हो जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम 05 बजे मोहन मंत्री मंडल में शामिल होन वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन हो सकता है । यहाँ बता दें कि महामहिम 19 को गुजरात से वापिस होने वाले थे परंतु वे 18 को ही वापिस भोपाल पहुँच गये । यहाँ बता दे कि मोहन यादव मंत्रीमंडल की कवायद दिल्ली में रविवार को पूरी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश से गए नामों पर विचार मंथन किया गया। सोमवार को एक बार फिर संगठन के साथ एक और बैठक हुई इसमें भी नामों पर मुहर लगेगी। दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल गठन पर उनसे भी चर्चा की जा सकती है।

दिग्गज नेताओं ने मंत्रिमंडल में रहने के लिए दी सहमति

रविवार रात को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर देर रात तक बैठक चली। इसमे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया, विधायक प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल थे। रविवार रात की बैठक में पूर्व सीएम चौहान को नहीं बुलाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ नेताओं में कैलाश विजयवर्गीय के साथ प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह और गोपाल भार्गव को भी जगह देने पर विचार चल रहा है। पहली बार में संभवत 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल से बात की है। उन्होंने मंत्रिमंडल में रहने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। संभावना है कि पार्टी नए चेहरों को भी कैबिनेट में जगह दे। उम्मीद जताई जा रही है । शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हो सकता है। क्योंकि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। वे पहले मंगलवार सुबह 11 बजे राजधानी आने वाले थे, लेकिन अब वे सोमवार की शाम 4 बजे ही भोपाल आ जाएंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष