Tue, 20 Oct 2026 | 11:18:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेसी चुनाव के समय आते है, झूठ तथा लालच देकर वोट मांगते है- मुनमुन

कांग्रेसी चुनाव के समय आते है, झूठ तथा लालच देकर वोट मांगते है- मुनमुन
शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अनेक वार्डों मे किया जनसंपर्क

सिवनी यशो:- विकास के लिये, जनकल्याण के लिये और देश तथा प्रदेश को मजबूत नेतृत्व देने के लिये भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करें। इस आशय की बात सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के विभिन्न वार्डो के जनसंपर्क के दौरान कही। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक रुपचंद मोहनानी (रुपा सेठ), मयूर दुबे जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो,संजय सोनी जी नगर मंडल अध्यक्ष, अभिषेक दुबे जी नगर मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों, समस्त मोर्चा व नगर पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागणों एवं समर्थकों के साथ आज प्रात: 10:30 नगर के भैरोगंज चौक स्थित बाबा महाकाल के मंदिर मे दर्शन व पूजन कर जनसंपर्क अभियान आरंभ करते हुए भेरोगंज चौक, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, भगत सिंह वार्ड, पृथ्वीराज चौहान वार्ड, महामाया वार्ड, अकबर वार्ड एवं शास्त्री वार्ड मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव के समय आते है और लालच देते है, भाजपा के प्रति भ्रम फैलाते है झूठ बोलते है इनसे बचकर रहने की आवश्यकता है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस के लिए जो चेहरे वोट मांगने आपके पास आ रहे है उन चेहरों को आप बेहतर तरीके से पहचानते है दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि यह केवल चुनाव के समय ही आते है और चुनाव के बाद यही विकास विरोधी काम करते है। वोट मांगने के लिये लालच देंगे और चुनाव के बाद जनकल्याण की योजनाएँ बंद कर अपनी तिजोरियाँ भरेंगे और जनता से कह देते है कि खजाना खाली है। आप सभी ने देखा कि पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनने पर अनेक जनकल्याण की योजनाएँ बंद कर दी थी इसलिये आप अभी से संकल्पित हो जाये और भाजपा को वोट स्वयं भी दें और अपने नाते रिश्तेदारों से भी भाजपा को वोट देने के लिये अवश्य कहें। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं बड़ी संख्या मतदाता बंधुओं की उपस्थित रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष