Thu, 22 Oct 2026 | 04:26:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

जिले में पर्यटन बढ़ाने जरूरी प्रयासों की जरूरत - एके बड़ेरिया

जिले में पर्यटन बढ़ाने जरूरी प्रयासों की जरूरत - एके बड़ेरिया
शेयर करें:
मंडला यशो:- इस जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं किन्तु पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ बंद कमरों में बैठकों का दौर जारी रहा है लेकिन धरातलीय तौर पर शून्यता रही है कान्हा नेशनल पार्क के कारण मंडला विश्व में जाना जाता है, और जब पर्यटक देश एवं विदेश से यहां पहुंचते हैं तो कान्हा के नैसर्गिक सौंदर्य पर मोहित होते हैं बाघ के दीदार के अविश्यमर्णीय पलों को कैमरे में कैद करते हैं पर्यटका पार्क घूमने के साथ अन्य व्यक्तियों से एक ही बात करता है कि यहां आसपास घूमने के लिए कौन-कौन से स्थान है परन्तु रिसोर्ट से लेकर गाईड या अन्य लोग पर्यटकों को सही जानकारी नहीं दे पाते जिससे इन्हें हताश एवं निराश होना पड़ता है। जबकि कान्हा क्षेत्र से लगे हुए क्षेत्रों में थावर जलाशय, पाला सुंदर के पहाड़, अंजनिया के पास सीतारपटन, रामनगर का मोतीमहल मंडला की तरफ बढ़ते हैं तो मंडला का सौंदर्य एवं यहां पर शाम को नर्मदा जी की आरती के विषय में जानकारी दी जा सकती है साथ ही मंडला शहर में स्थित कला दीर्घा, किला, नाव द्वारा श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचना, शहीद उदय चंद का स्मारक, जन श्रुति अनुसर बरगद का पेड़ जहां अंग्रेजों ने एक ही दिन में अनेक लोगों को फांसी दी थी, रपटा घाट, संगम घाट, सूर्यकुण्ड स्थित हनुमान जी धाम यहां पर स्थापित 1500 किलो गदा का दर्शन साथ ही नर्मदा में स्थित सूर्य कुण्ड पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। ऐसे अनेक धार्मिक एवं इतिहासिक स्थलों से यह जिला एवं मुख्यालय भरा पड़ा हुआ है।

सही हो मार्केटिंग

आज इंटरनेट का जमाना है, एक क्लिक में पूरे विश्व में संपर्क होना संभव हो गया है यूके से लेकर यूएस तक पर्यटकों के ग्रुप को लाया जा सकता है और यहां के इतिहासिक धार्मिक स्थल उनके दिलों में अच्छी छाप छोडऩे में सफल होंगे। इसके अलावा बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र तथा अन्य प्रांतों से लगभग 2 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष कान्हा नेशनल पार्क आते हैं। इन पर्यटकों का 20-30 प्रतिशत भी हमारे शहर की तरफ रूख करता है तो व्यापार फले-फूलेगा बस आवश्यकता है सही मार्केटिंग की। इसके लिए प्रशासन के पास सरकारी तौर पर बहुत सारे विकल्प हैं।

मिलेगा रोजगार

जब मार्केटिंग अच्छी होगी पर्यटक आएंगे, रूकेंगे, घूमेंगे तो बाजार में उपलब्ध वस्तुएं भी खरीदेंगे साथ ही गोड़ी पेंटिंग के अलावा पारंपरिक वस्तुओं को खरीदा जाएगा साथ ही स्थानीय व्यंजनों की भी मांग बढ़ेगी और अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ टेक्सी ऑटो, हॉटल, रेस्टारेंट के व्यापार में बढ़ौत्तरी होगी और संबंधितों का राजस्व बढ़ेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष