Wed, 21 Oct 2026 | 03:31:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी नौ फिट की गणेश प्रतिमा

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी नौ फिट की गणेश प्रतिमा
शेयर करें:
सिवनी यशो:- देवाधिदेव भूतभावन महाकाल भगवान शिव की नगरी सिवनी में श्री सिद्धपीठ माता महाकाली मंदिर काली चौक में स्थापित भगवान श्री गणेश की मनोहारी प्रतिमा आमजनों के भारी आकर्षण और चर्चा का विषय बनी हुई है. लगभग नौ फीट की गणेश जी की इस प्रतिमा को विकी कश्यप ने आकार दिया है. सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि सनातन धर्मानुयायियों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी अपने परिजनों और इष्टमित्रों सहित आकर एकदन्त विनायक श्री गणपति जी के साथ सेल्फी अथवा फोटो लेकर जा रहे हैं. यहाँ धर्म, जाति, वर्ग, संप्रदाय आदि किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव दूर-दूर तक देखने में नहीं आ रहा है जोकि हमारी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रिय एकता के लिए एक शुभ संकेत और गौरव की बात है. पंडा बाबा भुजू यादव के मार्गदर्शन व संरक्ष्ण में विकास यादव, भूपेंद्र यादव, अंकुर सराठे, पंकज यादव, मोनू यादव, वैभव तिवारी, करण यादव, राजू-बड़ऊ यादव, आकाश टेकाम राहुल यादव, मोंटी सराठे, सागर मरकाम, अनंत साहू, कुनाल सराठे आदि सहित अन्य और भी युवक गणपति जी की आराधना और उत्सव को भव्य स्वरुप देने में अहर्निश जुटे हुए हैं. प्रतिदिन साबूदाने की खीर, पुलाव, हलुआ अथवा अन्य पकवानों का वितरण गणेशजी की महाआरती के पश्चात वितरित किया जा रहा है. खास बात यहकी इस उत्सव के लिए किसी से चंदा नहीं माँगा गया. आज 27 सितम्बर बुधवार को भगवान गणेशजी की महाआरती के पश्चात कढ़ी-चांवल का भोग अर्पित कर वितरण किया जायेगा. समिति द्वारा अधिकाधिक संख्या में पधार कर पुण्यलाभ अर्जित करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की गयी है.

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष