Mon, 19 Oct 2026 | 02:42:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

चंद्रयान3 की सफललता - प्रमोद सोनी ने समाज को गौरांवित किया - किशोर सोनी

चंद्रयान3 की सफललता - प्रमोद सोनी ने समाज को गौरांवित किया - किशोर सोनी
शेयर करें:
प्रमोद सोनी ने समाज को गौरांवित किया - किशोर सोनी स्वर्णकार समाज ने चंद्रयान की सफललता पर प्रमोद सोनी को दी बधाई सिवनी यशो:- सिवनी 26 अगस्त 2023- पूरा देश चंद्रयान 03 अभियान की अभूतपूर्व सफलता से गौरांवित है । चंद्रयान की इस सफलता में सिवनी जिले की माटी का भी योगदान होने से जिले को हर्षित किया है और सफलता पर खुशी दुगनी हो गयी है । जिला स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी (के. के.) ने चंद्रयान 3 की सफलता में सिवनी में पले बढ़े साईंटिस्ट प्रमोद कुमार सोनी को पूरे समाज की ओर से बधाई देते हुये कहा है कि प्रमोद सोनी ने प्रदेश जिला एवं संपूर्ण समाज का गौरव बढाया है जिससे समाज गौरांवित महसूस कर रहा है । श्री किशोर सोनी ने कहा कि जिस टीम द्वारा चंद्रयान की सफलता पर दिनरात काम किया जा रहा था उसमें सिवनी निवासी प्रमोद कुमार सोनी भी शामिल हैं जो इसरो में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं. चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद अब वे सिवनी वापिस आयेंगे उनका समाज की ओर से अभिनंदन किया जायेगा । प्रमोद कुमार सोनी के पिता नील कण्ठ सोनी सिवनी में लोक निर्माण विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं एवं वर्तमान में वे लूघरवाड़ा स्थित वीर होम्स में निवास कर रहे हैं । 2014 में मंगलयान भी सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया था. उस टीम में भी प्रमोद सोनी की सहभागिता रही है और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पुत्र से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी थी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी (के. के.) ने बताया कि प्रमोद की आरंभिक पढ़ाई गर्वमेंट स्कूल सिवनी, फिर कटंगी और बालाघाट में पूरी हुई. इसके उपरांत प्रमोद सोनी ने चेन्नई से एरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने एमटेक की उपाधि देश के ख्यातिलब्ध आईआईटी खड़कपुर से प्राप्त की. इसके बाद से इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्य करने लगे। अपनी टीम के साथ प्रमोद सोनी कार्य करते हुये देश और समाज का गौरव बढा रहे है जिससे पूरा समाज गौरांवित हो रहा है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष