Wed, 21 Oct 2026 | 07:25:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

26 फरवरी को प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसेंगि के माध्यम से करेंगे सिवनी रेलवे स्टेशन विकास कार्यो का शिलान्यास

26 फरवरी को प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसेंगि के माध्यम से करेंगे सिवनी रेलवे स्टेशन विकास कार्यो का शिलान्यास
शेयर करें:

सांसद डाँ ढालसिंह बिसेन बालाघाट में तथा सिवनी में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे शामिल

सिवनी यशो:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 26 फरवरी को देश को बड़ी सौगात देने जा रहे है । 2000 जगह रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन/ शिलन्यास किया जायेग भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मतलब ही विकास है परंतु यह बात और अधिक खास इसलिये होने जा रही है कि प्रधानमंत्री जिन रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन / शिलन्यास करने जा रहे है वह इतना बड़ा है कि लिम्का बुक आँफ रिकार्ड की टीम भी इस आयोजन को विश्व रिकार्ड में दर्ज करने के लिये उपस्थित रहने वाली है । इसमें बालाघाट लोकसभा के बालाघाट एवं सिवनी जिले को भी प्रधानमंत्री द्वारा सौगात दी जा रही है । 26 तारीख को बालाघाट रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में बालाघाट के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीयों के साथ सांसद डाँ ढालसिंह बिसेन उपस्थित रहेंगे तथा सिवनी रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 550 से अधिक अमृत भारत रेलवे स्टेशन पुर्निविकास की सौगात देंगे पी एम मोदी देश भर के 2000 से अधिक जगहों पर रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे । रेलवे मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक की गयी जानकारी के अनुसार 41 हजार करोड़ रूपये की लागत से ये तैयार होगा जिसमें विभिन्न राज्यों में लगभग 1500 ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज की आधारशिला रखी जायेगी वहीं लगभग 550 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलन्यास किया जायेगा । मध्यप्रदेश राज्य सहित पूरे भारतवर्ष में रेल अधोसंरचना के उन्नयन हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है । वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य में 77800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं प्रगति पर है। रेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी आगामी 26 फरवरी 2024 को जुड़ेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का लाभ बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के बालाघाट एवं सिवनी जिले को भी प्राप्त होगा । दी गयी जानकारी के अनुसार बालाघाट एवं सिवनी रेलवे स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं का विकास एवं विस्तार प्रस्तावित है। आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि "बालाघाट" एवं "सिवनी" रेलवे स्टेशन को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है। 26 तारीख को बालाघाट रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में बालाघाट के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीयों के साथ सांसद डाँ ढालसिंह बिसेन उपस्थित रहेंगे तथा सिवनी रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष