Tue, 20 Oct 2026 | 05:41:59 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

हमारा लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुँचाना है - सिन्हा

हमारा लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुँचाना है - सिन्हा
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- विचार, मूल्य, लोकतंत्र व विकास ये हमारी पार्टी के चार स्तंभ है आपको आगामी चुनाव में दो विचारधाराओं मे से एक का चुनाव करना है। एक 1925 से शुरु हुई राष्ट्रवादी विचारधारा दूसरा अंग्रेजो के विचारो को लेकर चलने वाली सामंतवादी विचारधारा। हमारे लिए राम भगवान है उनके लिए राम काल्पनिक हैं। हम सर्व धर्म के लिए कार्य करने वाले लोग है और वे धर्म विशेष के लिए कार्य करने वाले लोग हैं। हम सनातन धर्म के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। वह सत्ता के लिए लड़ रहे हैं । हमारा लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचना है उनका लक्ष्य परिवार विशेष को सत्ता दिलाना है। उक्त आशय की बात आज भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए प्रखर वक्ता एवं राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा द्वारा कही गई। श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोक शाही का चलन है और विपक्ष में सामंतशाही, राजशाही का चलन है। हमारे यहाँ सभी कार्यकर्ता हैं। वहां परिवार विशेष राजा हैं बाकी सब गुलाम हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि, हम इस धरती को मां मानकर काम करने वाले लोग हैं और विपक्ष विदेश में बैठे अपने आकाओं के ईशारों पर काम करने वाले लोग हैं। 2014 में मोदी जी की सरकार बनने के साथ ही भारत की दिग्विजय यात्रा प्रारंभ हुई है। आज संपूर्ण विश्व भारत के पीछे चलने को तैयार है मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत संपूर्ण विश्व को राह दिखा रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि, आज जो प्रबुद्ध लोग यह बैठे हैं उन्होंने समाज के अच्छे बुरे की हमेशा चिंता की है। प्रबुद्ध जनों ने समाज से कभी कुछ मांगा नहीं है हमेशा समाज को कुछ देकर नई राह दिखाई है। आपने आजादी से लेकर वर्तमान समय तक की सरकारों को देखा है। आपने भाजपा सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को समाज में देखा भी है और महसूस भी किया है। प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन के बगैर भाजपा सरकारे अधूरी हैं। हम आज आपके द्वार पर भाजपा सरकारो के द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन कराने आए हैं।आगामी समय की नई प्रदेश सरकार में आपके सुझाव को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीाकांत अग्रवाल ने बताया कि इस प्रबुद्ध जन्म सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सांसद ढालसिंह बिसेन ने कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के कल की चिंता करते हुए वर्तमान में काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय हमने गांव गांव सड़क बनाई। अब हम प्रत्येक घर तक सड़क बिजली पानी शौचालय पक्का घर सहित सभी सरकारी लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती कृष्णा श्याम कुमरे द्वारा कहा गया कि, भाजपा की सरकारों ने महिला सशक्तिकरण कहकर नही करकर दिखाया है हमने बच्चियों के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई दवाई भोजन और शादी तक का काम किया और अब हम उनके खाते में पैसे डाल कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, इस कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर अभिजीत सिंह चौहान द्वारा किया गया जबकि व्यवस्थाएं कार्यक्रम के संयोजक श्याम कुमरे द्वारा संभाली गई। इस सम्मेलन में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें