Tue, 20 Oct 2026 | 11:42:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

आठ दिन की मशक्कत के बाद मिली बड़ी सफलता: बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर लगाया गया रेडियो कॉलर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 05, 2025 02:44 pm / Post views : 639

आठ दिन की मशक्कत के बाद मिली बड़ी सफलता: बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर लगाया गया रेडियो कॉलर
शेयर करें:
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश) से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (राजस्थान) के बीच जारी अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण मिशन में आज निर्णायक सफलता प्राप्त हुई। आठ दिनों से लगातार चल रही ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से ढूंढ निकाला और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत रेडियो कॉलर पहनाने की कार्रवाई पूरी की। [caption id="attachment_38287" align="alignnone" width="1280"]पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाते वन विभाग की टीम पेंच से रामगढ़ बाघ स्थानांतरण में बड़ी सफलता—बाघिन को लगाया गया रेडियो कॉलर[/caption] सुबह एआई-सक्षम कैमरा ट्रैप सिस्टम से मूवमेंट अलर्ट मिलने पर संयुक्त टीमों ने संभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज किया। हाथी दस्तों की सहायता से बाघिन का लोकेशन हासिल किया गया, जिसके बाद टीम ने उसकी पहचान की पुष्टि की। पहचान होने के बाद विशेष प्रशिक्षित पशु चिकित्सक दल—डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में तथा डॉक्टर अमित कुमार ओड की उपस्थिति में—ने बाघिन को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद स्थापित वन्यजीव मानकों के अनुसार विशेषज्ञों ने उसे रेडियो कॉलर पहनाया। प्रक्रिया पूर्ण होने पर बाघिन को सुरक्षित रूप से पुनः जागृत कर जंगल में छोड़ दिया गया। रेडियो कॉलर से अब उसकी गति, स्वास्थ्य, व्यवहार और

मूवमेंट पैटर्न की 24×7 निगरानी की जाएगी।

इन आंकड़ों का विश्लेषण कर ही आगामी दिनों में राजस्थान स्थानांतरण की अंतिम कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि अंतरराज्यीय समन्वय, वैज्ञानिक प्रबंधन और फील्ड टीमों की निरंतर मेहनत का परिणाम है, जो बाघ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष