Tue, 20 Oct 2026 | 08:02:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बैनगंगा नदी तट पर दीपदान के लिये उमड़ा जन सैलाब

बैनगंगा नदी तट पर दीपदान के लिये उमड़ा जन सैलाब
शेयर करें:

बैनगंगा के दो अलग अलग घाटों पर भेंट की गई चुनरी,हवन पूजन के बाद हुआ दीपदान

छपारा यशो:- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतित पावन मां बैनगंगा नदी के विश्राम घाट और प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बाबा घाट में अलग अलग श्रद्धालुओ के द्वारा चुनरी भेंट की गई। इस अवसर पर नदी तट में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु का आना जाना लगा रहा, वही कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विशेष कर महिलाओ ने बड़ी संख्या में बैंनगंगा नदी में डुबकी लगाई और पूजन पाठ किया। किंतु सोमवार को सुबह से ही सूर्य देवता के दर्शन नही हुए साथ ही दिनभर बादलो का डेरा रहा वही रुक रुक कर रिमझिम बारिश होने से वातावरण में जमकर ठंडक रही। शाम 4 बजे से हवन,पूजन के बाद मां बैनगंगा की आरती के पश्चात दीप दान किया गया और माँ बैनगंगा को चुनरी भेंट की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उक्त चुनरी यात्रा निकली गई, इस चुनरी यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर के पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश चौहान के निज निवास विधुत मण्डल कार्यालय के सामने से बैनगंगा नदी तट की गई,जिसमे शाम 4 बजे से पूरे धूमधाम के साथ इस चुनरी यात्रा निकली गई। इसके अलावा दूसरी चुनरी यात्रा नगर के सुनारी मोहल्ले स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बाबा घाट से चुनरी यात्रा निकाल कर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस उसी घाट पर पहुंच कर मां बैनगंगा को चुनरी अर्पित की गई जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही संपूर्ण कार्तिक मास नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के द्वारा सुबह से बैनगंगा नदी तट के पुल घाट तथा प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बाबा घाट में पूजन अर्चन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था। दोपहर में भी जल अभिषेक किया गया और विधि विधान से वैनगंगा नदी की पूजन अर्चन कार्यक्रम किया गया।इस आयोजन में दूर दूर से आये ग्रामीण अंचलों के ग्रामवासी ने भी इस कार्यक्रम में पहुंचे जिन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया लोगों के द्वारा शाम को नदी तटो पर दीपदान किया गया जिसमें महाआरती का भी आयोजन हुआ। नदी तट के किनारे बने लक्ष्मी नारायण मंदिर जिसकी ख्याति गोल्डन टेम्पल के नाम से धीरे धीरे पूरे जिले में फ़ैल रही, यहाँ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं के द्वारा भी पूजन किया,मंदिर परिसर में भी दिन भर धार्मिक आयोजन हुये विशेष पूजा अर्चना हुई। विगत दस पन्द्रह वर्षों से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय दीपदान समिती,गणमान्य नागरिक, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति और नदी तट पर सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष