Tue, 20 Oct 2026 | 09:34:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस शरीफ को पकडऩे गयी, मिल गया छटा हुआ बदमाश

पुलिस शरीफ को पकडऩे गयी, मिल गया छटा हुआ बदमाश
शेयर करें:

वन्य प्राणियों का शरीफ करते रहा शिकार, हिरण, बारहसिंगा, नीलगाय और बाघ पर भी लगाया दांव  

 सिवनी में शरीफ करते रहा बदमाशी, अधिकारियों को हवा नहीं, सिवनी में गिरोह के साथ किये बड़े अपराध

   सिवनी यशो:-  नागपुर सदर की पुलिस ने अपराधी की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया परंतु उसके मोबाइल ने जो राज खोले उसने पुलिस को हैरान कर दिया और वह व्यक्ति फरार आपराधी से बड़े अपराध का ऐसा आरोपी निकला कि उसने अधिकांश अपराध सिवनी जिले में वन्य अपराध सहित नाबालिग बालिकाओं से चैटिंग जैसे अश£ील कृत्य किये है और इसमें सिवनी जिले के कुछ उसके मित्र भी शामिल है। नागपुर पुलिस ने उसके संबंध में जबलपुर वन एवं पुलिस विभाग को जानकारी दे दी है। साक्ष्य के तौर पर उसका मोबाईल अपराधों में शामिल मित्रों के गंभीर राज से पर्दाफास करेगा । मध्यप्रदेश के विभागीय अधिकारियों ने उसके अपराध से संंबंधित साक्ष्य प्राप्त कर लिये है ।
नागपुर के दो थाना क्षेत्रों में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा के अधिकार (आरटीई) में प्रवेश घोटाले के मास्टरमाइंड शहीद शरीफ  आरटीई घोटाले का मुख्य आरोपी है ।  शाहिद शरीफ जाफर नगर निवासी है। इसने आरटीई के तहत नामी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के नाम पर उसने कई अभिभावकों के जाली आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि बनवाएं हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर धौंस जमाकर उन्हें डराने व धमकाने का भी आरोप है। प्रकरण का खुलासा होने पर बर्डी और सदर थाने दो प्रकरण आरोपी व उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। शाहिद के बर्डी स्थित दफ्तर में हुई छापामार कार्रवाई के बाद उसकी सहयोगी आरोपी रुपाली धमगाये उर्फ तबस्सुम को गिरफ्तार किया गया था। वह घोटाले के पैसे के पैसे शाहिद के खाते में ट्रांसफर करने का काम करती थी।

 राजा के मोबाईल ने उगल दिये अपराध की दुनिया के राज 

  जब पुलिस के हाथ शाहिद नहीं लगा तो पुलिस ने उसके भाई राजा जमशेद शरीफ को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया था। विशेषज्ञों और पंचों के समक्ष पुलिस ने मोबाइल की जांच-पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। माना जा रहा है कि शहीद शरीफ दुबई में छिपा हुआ है। पुलिस ने बताया कि राजा को 5 जून को शहीद की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह सिवनी में एक गिरोह बनाकरवन्य प्राणियों के शिकार सहित अन्य कानून विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते रहा है जिसका राज उसके वीडियो क्लिप के माध्यम से खुल रहे है । जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाँच के दौरान जाँच विशेषज्ञों एवं पंचों के समक्ष मोबाईल की जाँच की है जिसमें इस प्रकार साक्ष्य सामने आये है कि राजा जमशेद शरीफ सिवनी बरघाट के अपने मित्रों के साथ वन्य प्राणियों के शिकार और नाबालिग बच्चियों के अश£ील वीडियो बनाने का काम करते रहा है ।

     फर्जी प्रमाण पत्रों पर स्कूलों में दखिला दिलाने के नाम पर ठगी 

 प्राप्त समाचार के अनुसार राजा अपने मित्रों के साथ मिलकर मालदार आसामी तलाश कर अपने भाई शाहिद को देता था और फर्जी आय प्रमाणपत्र बनवाकर बच्चों के एडमिशन शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत  शिक्षा के क्षेत्र में फेमस स्कूल में कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम ली जाती थी । शाहिद शरीफ स्कूल संचालको को धमकाने का काम करता रहा है । वही राजा हुक्का पार्लर वालो को धमकाने एवं डराने धमकाने का काम करने के लिये बदनाम रहा है ।

     राजा का भाई आरटीई के नाम पर ठगी का मास्टर माइंड 

 राजा का भाई शाहिद शरीफ आरटीई में प्रवेश कराने के नाम पर ठगी के आरोप का मास्टर माइंड है और वह अनेक स्थानों पर अपराध दर्ज होने पर फरार हो गया बताया जा रहा है कि वह दुबई में जाकर छुपा है परंतु उसका भाई राजा पुलिस के हत्थे चढ़ गया जो शाहिद शरीफ से अपराध की दुनिया में दो कदम आगे ही है । बताया जाता है कि वह अपराध करने के बाद उसके वीडियो क्लिप भी बनाता था । इन्हीं वीडियो क्लिप से स्पष्ट हो हुआ है कि उसने सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र में हिरन, नील गाय बारहसिंगा का शिकार किया है और सागौन के पेड़ो की कटाई की है । इस काम में उसके कुछ साथी भी शामिल होते थे । इनके द्वारा बाघ का शिकार भी करने की कोशिश की गयी जिसके लिये यह अपने साथियों के साथ घंटों जंगल में घात लगाकर बैठे रहे । भोपाल हेड क्वाटर की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने बीते शनिवार को नागपुर पहुँच कर सारे साबूत एकत्रित कर लिये है । 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें