Wed, 21 Oct 2026 | 09:30:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सायकल आँन का प्रमोशऩ एवं शहीद राकेश को दी श्रद्धांजली

सायकल आँन का प्रमोशऩ एवं शहीद राकेश को दी श्रद्धांजली
शेयर करें:

कार्यक्रम में शामिल हुये खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक

सिवनी यशो :- आगामी 03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये आयोजित सायकल आँन कार्यक्रम के पूर्व आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनमानस में संदेश के लिये नगर में 29 जनवरी सोमवार को बाहुबली चौक से शाम 5 बजे मशाल दौड़ एवं शहीद प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सायकल आँन कार्यक्रम के प्रमोशन के लिये आयोजित मशाल ज्योति प्रज्जबलित कर सायकल आँन कार्यक्रम के अध्यक्ष कपिल पाँडै एवं संरक्षक संतोष अग्रवाल ने मशाल सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को सौंपी जिन्होंने यह मशाल कार्यक्रम में शामिल खिलाडिय़ों को सौंपते हुये कहा कि हमारा सिवनी स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ्य रहे की भावना से आयोजित होने वाले सायकल आँन कार्यक्रम का व्यापक संदेश समाज के हर व्यक्ति तक संकल्प के साथ पहुँचे । सायकल आँन कार्यक्रम के प्रमोशन के लिये आयोजित मशाल दौड़ को लेकर बाहुबली चौक से गणेश चौक, शुक्रवारी नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, बस स्टैण्ड होते हुये खिलाड़ी एवं शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट एवं एन सी सी के छात्र एक पैडल सिवनी के नाम का नारा लगाते हुये बाहुबली चौक पहुँचे । आयोजित मशाल दौड़ में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, संजय शर्मा एथेलेटिक्स, जनक तिवारी मास्टर एथेलेटिक्स, प्रदीप वर्मा, आकाश सोनी, मोनू मिश्रा, नारायण बिसेन, संजय बघेल कबड्डी संघ, निकेश पदमाकर किक बाक्सिंग, मोहन सनोडिया, सूरत, आब्दुल हक, संगीता सिंग, रंजना भलावी, राधिका कश्यप, ओमकार कश्यप हेमा गौर, सृजन बहुउद्देश्यी संस्था स्काउट एवं एन सी सी के छात्रों ने सहभागिता की ।

समाज के वरिष्ठजनों एवं खेल संस्थाओं ने शहीद राकेश को श्रद्धासुमन अर्पित किये

मशाल दौड़ के बाहुबली चौक में पहुँचने के पश्चात पुलिस विभाग के शहीद प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये, श्रद्धांजली कार्यक्रम में शामिल सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि समाज की रक्षा करते हुये राकेश ठाकुर ने जिस पराक्रम से आपराधिक तत्वों का सामना करते हुये साहस का काम किया है उसके लिये वे हमेशा याद किये जायेंग । उनके पीडि़त परिवार के ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवांगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें । सभी उपस्थित जनों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये । इस अवसर पर वेदसिंह ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष, वैभव पवार प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो, संतोष अग्रवाल सायकल आँन के संरक्षक एवं वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र टांक , प्रदीप राय जिला उपाध्यक्ष, युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, नरेन्द्र ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, प्रहलाद पटेल कोनियापार, मेहताब सिंह ठाकुर, श्रीमती मनु धुर्वे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, कमल अग्रवाल, असलम मिर्जा विधायक प्रतिनिधि, घनश्याम बघेल विधायक प्रतिनिधि, रामलाल राय कपिल पांडे, श्रीमती पुष्पा मेंहदीरत्ता, मनोज नामदेव, रुकमणी सनोडिया, पप्पी मेहरोलिया, संजय शर्मा, नारायण बिसेन, ओम शिवे , संजय बघेल, आकाश सोनी, प्रदीप वर्मा , हेमा गौर जी सहित गणमान्य जनों एवं रैली मे भाग लेने वाले स्काउट एवं एन सी सी के प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष