Tue, 20 Oct 2026 | 01:28:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

रबी फसल की बोवनी का कार्य चल रहा तेजी से

रबी फसल की बोवनी का कार्य चल रहा तेजी से
शेयर करें:
किसानों को खाद, पानी और पर्याप्त बिजली की दरकार गेहूं-सरसों का रकबा बढ़ा, 3.71 लाख हेक्टेयर में रबी फसल नहरों से हो रही सिंचाई, टूटे बिजली के खंभे और बिजली लाइनों ने बढ़ाई मुश्किल इस वर्ष गेंहूँ की बोवनी 2.68 लाख हेक्टेयर, चना 51 हजार हेक्ट., मटर, 12 हजार हेक्ट.,मसूर 15 हजार हेक्ट.,तिवड़ा 2 हजार हेक्ट., सरसों 20 हजार हेक्ट., अलसी 3 हजार हेक्ट.,गन्ना 1500 हेक्ट. में बोवाई का लक्ष्य है ।
सिवनी यशो:- जिले में रबी फसल की बोवनी का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ है । जिले में 3.71 लाख हेक्टेयर में रबी रबि फसल की बोवनी संभावित है । दीपावली त्यौहार और विधानसभा चुनाव मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानी का काम तेज हो गया है । दीपावली के पर्व और चुनाव के कारण कृषि कार्य के लिये मजदूरों की उपलब्धता कम थी बोवनी की गति धीमी थी परंतु अब बोवनी का काम तेज हो गया है । गेहूं, चना, मटर, सहित अन्य रबी फसलों की बुवाई के कार्य को किसान तेजी से करने में जुटे है । फिलहाल 50 प्रतिशत रबी फसलों की बुवाई हो चुकी है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान गेहूं, चना सहित दलहनी व तिलहनी फसलों की बोवनी के लिए अनुकूल मौसम हैं। पिछले साल 3.48 लाख हेक्टेयर रकबे में बोवनी हुई थी, इस साल रबी फसलों का रकबा 3.71 लाख हेक्टेयर तय किया गया है। पिछले साल 2.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोवनी हुई थी। इस साल गेहूं का रकबा बढ़ाकर 2.68 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है। अभी तक 67 प्रतिशत क्षेत्रफल में बोवनी का काम पूरा हो गया है। बोवनी का काम तेज होने से यूरिया-डीएपी सहित दूसरे उवर्रक की मांग बढ़ गई है। वहीं जिन किसानों की बोवनी हो चुकी है उन्हें सिंचाई के लिये पानी नहर से पानी का इंतजार है । हालाकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में उवर्रक का पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। नहर व निजी जल स्त्रोतों से किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ गई है। वहीं कहीं-कहीं खेतों में बिजली के खंभे और तार टूटे होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने खेतों की क्षतिग्रस्त लाइनों की सुधारने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।

तिलहन फसल की बोवनी पूरी

जिले में तिलहनी फसलों की बोवनी काम पूरा हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार इस साल 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में चना, 12 हजार हेक्टेयर में मटर, 16 हजार में मसूर, 20 हजार में सरसों, 3 हजार अलसी और एक हजार हेक्टेयर में गन्ना फसल बोवनी का लक्ष्य रखा है।तिलहन फसल सरसों और अलसी की बोवनी का काम शत प्रतिशत हो गया है। वहीं 84 प्रतिशत दलहनी फसलों की बोवनी हो चुकी है। जबकि रबी मुख्य फसल गेहूं की बोवनी का काम 60 प्रतिशत पूरा हो गया है।

यूरिया नकद खरीद रहे किसान

नकद में यूरिया-डीएपी खरीदने सहकारी समितियों में किसानों की कतार लग रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसान सहकारी समिति में ऋण में परमिट पर मिलने वाला यूरिया खाद लेने की बजाए डबल लाक केंद्रों व सहकारी समितियों में नकद में खाद लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अभी 15-20 दिनों की फसल हुई है। अभी कहीं भी फसलों में रोग व अन्य कोई समस्या की बात सामने नहीं आई है।

इनका कहना है

फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से किसानों को पानी मिल रहा है। बोवनी का काम तेजी से चल रहा है। जिले में 67 प्रतिशत रबी फसलों की बोवनी का काम पूरा हो गया है, उर्वरक का पर्याप्त स्टाक है। प्रफुल्ल घुड़ेश्वर, सहायक संचालक कृषि कल्याण विभाग सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें