Mon, 19 Oct 2026 | 06:19:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन
शेयर करें:

सनातन चेतना मंच ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, विद्यार्थी, व्यापारी, अधिवक्ता सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल

Chhindwara 04 December 2024 छिंदवाड़ा यशो:- बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार (Atrocities being committed against Hindus) के खिलाफ आज (बुधवार) को हिंदू समाज (Hindu Society) के सदस्य एकजुट हो गए। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिदुओं पर किए जा रहे अत्याचार बंद किए जाने की मांग की। ज्ञापन (Memorandum) सौंपने से पहले हिंदुओं ने दशहरा मैदान (Dussehra Ground) से रैली निकाली। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। सनातन चेतना मंच (Sanatan Chetna Manch) का ज्ञापन लेने एडीएम केसी बोपचे पहुंचे। रैली की अगुवाई कर रहे वरिष्ठों ने राष्ट्रपति (President) के नाम ज्ञापन सौंपकर एडीएम को मांगों से अवगत कराया। इस दौरान सनातन चेतना मंच के समस्त वरिष्ठों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोके जाने और भारत सरकार के द्वारा उचित कदम उठाए जाने की मांग की।

हर वर्ग के हिंदु हुए शामिल

इस रैली और प्रदर्शन में हर वर्ग के हिंदु शामिल हुए। विद्यार्थी, वकील, नेता, शासकीय कर्मचारी सभी ने एकजुट होकर हिंदुओं और सनातन के हित में आवाज उठाई।

लगे बंटेंगे तो कटेंगे नारे

हिंदुओं को एकजुट रहने का आव्हान करते हुए युवाओं ने 'बंटेंगे तो कटेंगे के नारे भी लगाए। रैली में शामिल बुजुर्गों का जोश भी युवाओं से कम नजर नहीं आ रहा था। इसके साथ ही हिंदु-हिंदु भाई-भाई और जय श्री राम का उद्घोष दूर-दूर तक सुनाई दे रहा था।

इस्कॉन ने किया संकीर्तन

सनातन चेतना मंच की रैली में इस्कॉन से जुड़े जन अपनी परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए।वे रैली के दौरान हरे कृष्णा हरे रामा का भजन करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद रैली को लेकर पुलिस व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। रैली के मार्ग में पडऩे वाले चौराहों पर यातायात और पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं बनाते नजर आए। रैली के साथ भी शहर के तीनों थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कलेक्ट्रेट भी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष