Wed, 21 Oct 2026 | 04:25:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रदेश में सेवा सुशासन और विकास के लिये दिनेश राय को जिताएँ - रविकिशन

प्रदेश में सेवा सुशासन और विकास के लिये दिनेश राय को जिताएँ - रविकिशन
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- बुधवार को भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के समर्थन सिवनी नगर के मुख्य मार्गो से विशाल रोड शो निकाला गया । इस रोड शो में गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन एवं रामायण धारावाहिक के लक्ष्मण सुनील लहरी शामिल रहे जिन्होंने दिनेश राय मुनमुन को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की । बुधवार को दोपहर 02:00 बजे भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन द्वारा बारापत्थर स्थित बाहुबली लान विधानसभा चुनाव कार्यालय से फिल्म अभिनेता एवं गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन एवं प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण मे भगवान श्री राम जी के अनुज भ्राता लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों के साथ वाहन मे सवार होकर भारतीय जनता पार्टी के जयकारों से रोड शो आरंभ करते हुए नगर के कचहरी चौक, बड़ा मिशन स्कूल, गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, जैन मंदिर, शुक्रवारी, नेहरू रोड, गिरजा कुंड, दुर्गा चौक, एल आई वी चौक, दादू मोहल्ला, ढीमरी मोहल्ला, मठ कन्या शाला, छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया, दादू धर्मशाला, शंकर मढिया, नगर पालिका चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बस स्टैण्ड, मालू पेट्रोल पंप, पोस्ट आफिस, जनपद, कचहरी चौक होते हुए पुन: बाहुबली लान पहुंचेगे। रोड शो मे दिनेश राय मुनमुन आमजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जगह -जगह रैली मे पुष्प वर्षा की गयी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, समर्थकों एवं आमजनों की विशाल संख्या मे उपस्थिति रही। करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो दौरान अभिनेताद्वय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इनको 65 साल मिले थे गरीबी हटाने के लिए, लेकिन पूरे भारत में कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब होता रहा। न इन्होंने गरीब का कल्याण किया, न अनुसूचित समाज का और न ही पिछड़ों का कल्याण किया। प्रदेश में 15 माह की सरकार में कितना भ्रष्टाचार हुआ ये भी किसी से छिपा नहीं है। https://youtu.be/Ttii5I31S9A रोड शो के दौरान सांसद रविकिशन एवं सुनील लहरी ने दिनेश राय मुनमुन के समर्थन में चौक चौराहों में संक्षिप्त संबोधन में कहा कि दिनेश राय मुनमुन भाजपा के ऊर्जावान प्रत्याशी है शिव की पावन नगरी एवं जगद्गुरू शंकराचार्य जी की भूमि ने इन्हें हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है इन्हें जिताकर भाजपा की ताकत बढ़ाये और भाजपा को जनसेवा करने में मदद करें । भारतीय जनता पार्टी अनेक जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरत मंदों को सहारा दे रही है इस पुण्य कार्य के आप सभी मतदाता हकदार है जिन्होंने भाजपा को वोट देकर सत्ता सौंपी है । सिवनी से भी दिनेश राय मुनमुन को भारी मतों से विजयी बनाये और प्रदेश सेवा सुशासन और विकास को सुनिश्चित करें । चुनावी रोड शो ऐतिहासिक था इस प्रकार का रोड शो पहले कभी नहीं हुआ । दिनेश मुनमुन के समर्थकों ने घरों से निकलकर जनता में संदेश दिया कि दिनेश राय मुनमुन की यह जीत बहुत बड़ी जीत होगी । भाजपा मीडिया विभाग ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला मुख्यालय में आयोजित रोड शो में इतनी बड़ी संख्या का उमडऩा स्पष्ट संकेत है कि सिवनी विधानसभा से भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त होना सुनिश्चित हो चुका है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष