Seoni 24 May 2025बरघाट यशो:- गत दिवस मलेशिया क्वांलालमपुर में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित हुई 14वी साइलेंट नाइट कराते प्रतियोगिता आयोजित हुई ,जिसमें संस्कार को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ।क्षेत्र के संस्कार पटले पिता नंद किशोर पटले ग्राम बिरहोली (आष्टा) निवासी कि इस सफलता पर उमंग फाउंडेशन बरघाट के द्वारा उनके निज निवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।अपनी इस सफलता पर संस्कार ने बताया कि कुछ सपने अकेले नहीं देखे जातेज्हर कदम पर साथ चलता है माँ का आशीर्वाद और पापा का अटूट विश्वास।मलेशिया में हुए 14वी साइलेंट नाइट कराते चैंपियनशिप 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीतना मेरे लिए सिर्फ एक पदक नहीं — ये मेरे परिवार का सपना था, जो मैंने अपने देश के तिरंगे के साथ जीता।हर सुबह की कड़ी मेहनत, हर शाम की थकानज् सब कुछ आज इस एक पल में सार्थक लग रहा है। मेरे गुरुओं शिहांन ओमकार कश्यप और सेंसई राधिका कश्यप को दिल से धन्यवाद देना चाहूंगा जिनकी सीख ने मुझे आज यहाँ तक पहुँचाया।संस्कार ने कहा कि ये मेरी शुरुआत है,मंजि़ल अभी दूर है, लेकिन हौसला बुलंद है!"