Tue, 20 Oct 2026 | 09:36:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

आज से शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ सज गये दरबार

आज से शारदीय नवरात्र पर्व प्रारंभ सज गये दरबार
शेयर करें:

(अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:38 से दोप0 12:36 तक) मंडपों की साझ-साज शुरू

लखनादौन यशो:- शारदेय नवरात्रा पर्व को लेकर श्रद्वालु उत्साहित हैं । मां भवानी की पूजा रविवार से प्रारंभ होने जा रही है । शारदीय नवरात्र में हर घर में माता के भक्ति की बयार बहेगी । नगर पर उत्सवी रंग चढ़ेगा । देवी दुर्गा को संसार की शक्ति का आधार माना गया है । वेदों और पुराणों मे देवी दुर्गा का वर्णन देवी भगवती और आदि शक्ति महागौरी आदि नामों से किया गया है । देवीभागवत में वर्णन किया गया है कि आश्विन मास में मां भगवती की पूजा करने से मनुष्य का कल्याण होता है । नगर सहित पूरे तहसील में प्रतिवर्ष दुर्गा समितियों द्वारा आकर्षक साज सज्जा और लाइटिंग के साथ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने तैयारियां अंतिम चरण में हैं । नगर में इस वर्ष सबसे आकर्षक का केन्द्र रघुनाथ कॉलोनी में माता की प्रतिमा विराजमान कर अग्रवाल स्टोर्स से पेट्रोल पंप चौराहा तक मार्ग के मध्य में लगाई जा रही आकर्षक विद्युत व्यवस्था होगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार नगर के सिद्व पीठ माने जाने वाले विभिन्न दुर्गा मंदिरों में कलष स्थापना के लिए मंदिरों की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य श्रद्वालुओं द्वारा किया जा रहा है । नगर के रघुनाथ कालोनी, पेट्रोल पंप, कचहरी रोड, बस स्टेट, बड़ी खैरमाई , सुनारी मोहल्ला, टोला रोड वार्ड क्रं01 व 2, मण्डी, अंबेडकर वार्ड, बस-स्टेण्ड, शंकर मढिय़ा व समनापुर सहित अन्य जगहों में पंडाल सजाये जा रहे हैं । इस वर्ष शारदीय नवरात्र की तिथियां निम्न हैं, 01 अक्टूबर इस दिन घटस्थापना अभिजीत मुर्हुत सुबह 11:38 बजे से लेकर दोपहर 12:36 बजे तक का है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है इस दिन पद्य योग, 16 अक्टू0 को छत्र योग,ं 17 अक्टूबर श्रीवत्स योग, 18 को आयुष्मान योग, नवरात्र के चौथे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है। नवरात्र पर्व के पांच दिन सौभाग्य योग में मां भगवती के देवी कूष्मांडा स्वरूप की उपासना की जायेगी, नवरात्र के छटवें दिन सुस्थिर योग में भगवान कार्तिक की माता स्कंदमाता की पूजा की जाएगी, नारदपुराण के अनुसार आश्विन शुक्ल षष्ठी यानि शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए । नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है । नवरात्र के आठवें दिन मॉं महागौरी की पूजा की जाती है । इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं नौंवे दिन भगवती के देवी सिद्वदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है । सिद्विदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जाता है । इस दिन कई जगह शस्त्रपूजा भी की जाती है । देवीभागवत के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम ने नौ दिन के नवरात्र व्रत को पूरा कर लंका पर चढ़ाई की थी और मां दुर्गा की अनुकंपा से ही श्रीराम ने विष्व विजयी रावण को पराजित किया था । शक्ति के नौ रूपों की पूजा से देवी प्रसन्न होकर उपासक को वरदान देती हैं जिससे उनके यहां सुख समृद्वि का संचार होता है । ज्योतिषीय गणना और तिथि के अनुसार इस वार नवरात्र में ग्रह नक्षत्रों के मेल से विशेष संयोग बन रहा है । ऐसे में देवी आराधना के साथ शुभ कार्य और खरीदारी के लिए विशेष शुभ रहेंगे । सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति रघुनार्थ कालोनी लखनादौन के शास्त्री पंडित तुलाराम दुबे ने बताया है कि इस बार मॉ दुर्गो का आगमन गज से होगा, गज सुख-समृद्धि का प्रतीक है । आकर्षक प्रतिमा, भव्य पंडाल एवं बड़े कार्यक्रमों के लिये नगर में प्रसिद्ध युवा मण्डल दुर्गा समिति रघुनाथ कॉलोनी द्वारा प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन कर नगर को हर बार नया दिखाने और देने का कार्य किया जाता है किन्तु इस संबंध में समिति के संरक्षक रमेश यादव ने बताया है कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते आयोजनों पर प्रतिबंध लगा रहेगा जिससे आदर्श आचार संहिता में किसी प्रकार के आयोजन नहीं किए जायेंगे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें