लखनादौन यशो:- कांग्रेस को केवल झूठ बोलना, आश्वासन देना और चुनाव के समय लालच देना आता है विकास की सोच कांग्रेस की नहीं है कांग्रेस की नेता प्रिंयका गांधी कहती है कि भाजपा ने मनरेगा बंद कर दी जबकि भाजपा की शिवराज सरकार ने आदिवासियों वनाधिकार देने के लिये पेसा जैसा सशक्त कानून दिया है जितने वनाधिकार आदिवासियों को शिवराज की सरकार में मिले है उतने कभी नहीं दिये गये । कांग्रेस केवल झूठ बोलने की मशीन है इस आशय के उद्गार केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लखनादौन के मढ़ी में भाजपा के प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुये व्यक्त किये ।