Tue, 20 Oct 2026 | 11:16:28 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 13, 2025 07:49 pm / Post views : 301

बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान
शेयर करें:
Seoni 13 January 2025 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को भाजपा संगठन पर्व के रूप में मना रही है । संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में पिछले दिनों मध्यप्रदेश भाजपा ने बूथ कमेटियों एवं मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करा लिया है । भाजपा जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्र्रक्रिया चल रही है । भाजपा जिलाध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया की निर्धारित तिथि 31 दिसंबर थी परंतु इस प्रक्रिया में बिलंब हो रहा है । भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 05 जनवरी तक भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा की बात कही थी परंतु प्रदेश भर में चल रही खींचतान के कारण जिलाध्यक्षों की घोषणा अटकी पड़ी है और भाजपा के कोई भी जिम्मेदार नेता इस संबंध में कुछ अधिकृत बयान नहीं दे रहे थे । https://youtu.be/HgcORpy6yxk 12 जनवरी को देर रात में उज्जैन एवं विदिशा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गयी । इसके पश्चात आज 13 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये स्पष्ट किया है कि घोषणाएँ एक साथ नहीं होगी । जिलों के निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराकर प्रदेश के माध्यम से कराये । श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि 12 जनवरी को जिस प्रकार से दो जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है वैसे ही 13 जनवरी को भी कुछ जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होगी तथा एक दो दिन में सभी 62 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जायेगी । पत्रकारों से भोपाल में चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि ंगठन पर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में उत्साह और उमंग के साथ ऐतिहासिक बनाकर मनाया। संगठन पर्व संवाद और समन्वय के साथ पार्टी की पद्धति अनुसार पूरा हो रहा है। २ जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है,आज भी कुछ जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। दो-तीन दिन में सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। धार्मिक नगरों में शराबबंदी का मुख्यमंत्री डॉ.मोहन सरकार जी का विचार स्वागत योग्य कदम है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण का चोला पहनकर हिंदुत्व का विरोध किया और मौलानाओं की कभी आलोचना नहीं की। कांग्रेस ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे का फोटो गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर जी से ऊपर लगाकर गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया, यही कांग्रेस का मूल चरित्र है। गांधी जी और बाबा साहब आंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष